IND vs NZ, Highlights: नितीश-तिलक का करिश्माई प्रदर्शन, न्यूजीलैंड के जबड़े से छीना मैच, दूसरे टी20 में भारत की रोमांचक जीत

IND vs NZ, Highlights: नितीश-तिलक का करिश्माई प्रदर्शन, न्यूजीलैंड के जबड़े से छीना मैच, दूसरे टी20 में भारत की रोमांचक जीत


होमखेलक्रिकेट

IND vs NZ: नितीश-तिलक का करिश्माई प्रदर्शन, दूसरे टी20 में भारत की रोमांचक जीत

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम ने पांच टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 180 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में भारत ने 1 गेंद पहले 181 रन बना लिए.

Zoom

भारत ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को हराया

नई दिल्ली: मिडिल ऑर्डर में नितीश रेड्डी और तिलक वर्मा के दमदार खेल से भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 में 4 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 180 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में टीम इंडिया ने 1 गेंद रहते ही 181 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया.

मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. अभिषेक शर्मा (27) और संजू सैमसन (14) सस्ते में आउट हो गए. इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे वैभव सूर्यवंशी भी सिर्फ 4 रन बनाए. टॉप ऑर्डर में विकेट गिरने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने भी सस्ते में अपना विकेट गंवाकर टीम को मुश्किल में डाल दिया, लेकिन एक फिर नमन धीर ने टीम इंडिया के लिए 17 गेंद में 31 रनों की उपयोगी पारी खेलकर मैच में बनाए रखा.

नितीश रेड्डी और तिलक वर्मा का रहा करिश्माई प्रदर्शन

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में नितीश रेड्डी और तिलक वर्मा का खेल जबरदस्त रहा. दोनों के बीच 30 गेंद में 69 रनों की पार्टनरशिप हुई. टीम के लिए तिलक वर्मा ने 26 गेंद में 51 रनों पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का भी लगाया, जबकि नितीश रेड्डी ने 13 गेंद में 26 रन बनाकर नाबाद रहे. इन दोनों ने अंतिम ओवरों में धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को जीत से दूर कर दिया.

मिचेल सैंटनर की जादुई स्पेल पर फिर पानी

भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 21 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. सैंटनर की इस दमदार गेंदबाजी के कारण एक समय टीम इंडिया बैकफुट पर आ गई थी, लेकिन जैसे ही उनका स्पेल खत्म हुआ टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने फिर कीवी गेंदबाजों पर समझदारी से प्रहार करते हुए जीत को अपने नाम किया.



Source link