भारत के नए ‘विकेट किंग’ अर्शदीप स‍िंह, भुवनेश्‍वर कुमार का र‍िकॉर्ड चकनाचूर, एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय बने

भारत के नए ‘विकेट किंग’ अर्शदीप स‍िंह, भुवनेश्‍वर कुमार का र‍िकॉर्ड चकनाचूर, एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय बने


Last Updated:

Arshdeep singh scripts history: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 मैच में अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो अहम विकेट झटके. अर्शदीप एक साल में सबसे ज्‍यादा टी20 व‍िकेट लेने वाले पहले भारतीय बन गए हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में दो विकेट चटकाते ही अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने साल 2026 में अपने टी20 इंटरनेशनल विकेटों की संख्या 38 तक पहुंचा दी. इसके साथ ही वह एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. (BCCI/X)

अर्शदीप ने इस मामले में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को पीछे छोड़ा. भुवी ने साल 2022 में 32 टी20 मैचों में 37 विकेट चटकाए थे, जिसे अब अर्शदीप ने पार कर लिया है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में खेल रही भारतीय टीम के लिए अर्शदीप ने पहली ही ओवर में कीवी ओपनर टिम सीफर्ट को आउट कर खाता खोला. इसके बाद पारी के 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर खतरनाक ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन की राह दिखाई.

Add News18 as
Preferred Source on Google

साल 2026 में अर्शदीप का यह सफर बेहद शानदार रहा है. उन्होंने अब तक 29 मैचों में 38 विकेट अपने नाम किए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 51 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है.

दुनिया के तमाम फुल-मेम्बर देशों के गेंदबाजों में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड फिलहाल आयरलैंड के जोश लिटिल के नाम है, जिन्होंने 2022 में 26 मैचों में 39 विकेट लिए थे. अर्शदीप (38 विकेट) इस महारिकॉर्ड को तोड़ने से महज 2 कदम दूर हैं.

फुल-मेम्बर्स की इस खास लिस्ट में अर्शदीप सिंह अब श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा (38 विकेट, वर्ष 2024) की बराबरी पर पहुंच गए हैं. आने वाले मैचों में एक और विकेट लेते ही वह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर अकेले काबिज हो जाएंगे.

अर्शदीप सिंह अब अपने टी20 इंटरनेशनल करियर के एक और बड़े मील के पत्थर के बेहद करीब हैं. मौजूदा सीरीज में दो और विकेट लेते ही उनके कुल टी20 इंटरनेशनल विकेटों की संख्या 150 हो जाएगी.

अगर भारत के लिए एक साल में सबसे ज्यादा टी20 विकेटों की सूची देखें, तो टॉप-5 में अर्शदीप का नाम तीन बार आता है. उन्होंने 2026 में 38, 2024 में 36 और 2022 में 33 विकेट चटकाए थे, जो उनकी निरंतरता को दर्शाता है.

अगर ओवर ऑल स्‍टेज पर बात की जाए, तो एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बहरीन के अली दाउड के नाम है, जिन्होंने 2025 में 37 मैचों में 63 विकेट झटके थे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही इस सीरीज में अर्शदीप का फॉर्म टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित हो रहा है.कप्तान श्रेयस अय्यर की रणनीति और अर्शदीप की धारदार गेंदबाजी टीम को लगातार सफलता दिला रही है, और फैंस की निगाहें अब उनके अगले मैचों पर टिकी हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link