Sugarcane Farming: शीतकालीन गन्ने का बुवाई के लिए COJ-85 प्रजाति किसानों के लिए हो सकता है फायदेमंद, एक बीघा में 14 गुना पैदावार

Sugarcane Farming: शीतकालीन गन्ने का बुवाई के लिए COJ-85 प्रजाति किसानों के लिए हो सकता है फायदेमंद, एक बीघा में 14 गुना पैदावार


Last Updated:

Sugarcane Farming Tips: लखीमपुर खीरी में शीतकालीन गन्ने की बुवाई शुरू हो गई है. किसान बेहतर उत्पादन के लिए उन्नत किस्म सीओजे 85 की बुवाई कर रहे हैं. किसान बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती करते हैं. जिले की अर्थव्यवस्था में गन्ने की खेती की अहम भूमिका है. यहां बड़ी संख्या में किसान गन्ने की फसल उगाकर अपनी आजीविका चलाते हैं. अब जिले में शीतकालीन गन्ने की बुवाई का सिलसिला शुरू हो गया है.

ख़बरें फटाफट

लखीमपुर खीरी: जिले में किसान बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती करते हैं. जिले की अर्थव्यवस्था में गन्ने की खेती की अहम भूमिका है. यहां बड़ी संख्या में किसान गन्ने की फसल उगाकर अपनी आजीविका चलाते हैं. अब जिले में शीतकालीन गन्ने की बुवाई का सिलसिला शुरू हो गया है. किसान बेहतर उत्पादन और अच्छी आमदनी की उम्मीद में खेतों को तैयार कर गन्ने की बुवाई कर रहे हैं. वहीं, गन्ने की उन्नत किस्मों और सही कृषि तकनीक की जानकारी होने से अच्छा खासा मुनाफा भी होता है .

20 वर्षों से गन्ने की खेती कर रहे छत्रपाल

जिले के किसान छत्रपाल पिछले 20 वर्षों से लगातार गन्ने की खेती कर रहे हैं. लंबे समय से खेती करने के कारण उन्हें गन्ने की बुवाई, फसल की देखभाल और उत्पादन से जुड़े कार्यों का अनुभव है. छत्रपाल बताते हैं कि वह इस समय सीओजे 85 (COJ 85) किस्म के गन्ने की बुवाई करते हैं. उनके अनुसार, यह अगेती पकने वाली किस्म है और इसकी खेती से किसान अच्छी पैदावार प्राप्त करने की उम्मीद रखते हैं.

एक बीघा में पांच क्विंटल बीज की जरूरत

किसान छत्रपाल के मुताबिक, एक बीघा खेत में गन्ने की बुवाई के लिए लगभग पांच क्विंटल बीज का इस्तेमाल करते हैं .गन्ने की बुवाई करते समय बीज की मात्रा का निर्धारण खेत की स्थिति, बुवाई की विधि और गन्ने के टुकड़ों की गुणवत्ता के आधार पर होती है. उन्होंने बताया कि गन्ने की खेती में शुरुआत से ही उचित प्रबंधन जरूरी है. खेत की अच्छी तैयारी और स्वस्थ बीज का चयन फसल की बढ़वार में मदद करता है. किसानों को बुवाई से पहले अपने क्षेत्र की कृषि जलवायु और मिट्टी के अनुसार उपयुक्त किस्म का चयन करना चाहिए.

एक बीघा में 70 क्विंटल से अधिक उत्पादन का दावा

छत्रपाल के अनुसार, सीओजे 85 किस्म से एक बीघा खेत में करीब 70 क्विंटल से अधिक गन्ने का उत्पादन प्राप्त हो सकता है. वास्तविक पैदावार खेत की उर्वरता, सिंचाई की उपलब्धता, मौसम और फसल प्रबंधन के अनुसार कम या ज्यादा हो सकती है. अगर किसान सही तरीके से फसल की देखरेख करते हैं और समय पर और फसल को रासायनिक उर्वरक और खेत में नमी बनाए रखते हैं तो उत्पादन बढ़ सकता है.



Source link