Last Updated:
Earthquake Jolts Vanuatu Island: भूकंप के तेज झटकों ने दक्षिण प्रशांत महासागर में मौजूद वानुआतु द्वीप को हिलाकर रख दिया. इसकी तीव्रता 7 मैग्नीट्यूड रही और ये चार दिन में लगातार दूसरा भूकंप है, जिसने इस इलाके को थर्रा दिया.
आइलैंड वानुआतु में डोली धरती. (AI Photo)
Earthquake Jolts Vanuatu Island: दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित वानुआतु द्वीप समूह एक बार फिर शक्तिशाली भूकंप के झटकों से दहल उठा. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.1 मापी गई. भूकंप तेज था और धरती में जोरदार कंपन हुआ, जिससे क्षेत्र में भूगर्भीय हलचल को लेकर चिंता बढ़ गई है।
GFZ के शुरुआती आकलन के अनुसार, भूकंप का केंद्र धरती की सतह से महज 10 किलोमीटर की गहराई पर था. इसका एपिसेंटर दक्षिणी अक्षांश 14.06 डिग्री और पूर्वी देशांतर 165.51 डिग्री निर्धारित किया गया है. भूकंप का केंद्र कम गहराई पर होने के कारण इसके प्रभावों पर विशेष नजर रखी जा रही है. फिलहाल, उपलब्ध शुरुआती जानकारी में जान-माल के नुकसान, सुनामी की चेतावनी या अन्य प्रभावों की पुष्टि नहीं की गई है
चार दिन पहले भी आया था भूकंप
वानुआतु के तट के पास मंगलवार को 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे हड़कंप मच गया था. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक भूकंप का केंद्र पोर्ट ओलरी गांव से करीब 200 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में समुद्र के भीतर था. प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने स्पष्ट किया था कि इस भूकंप से सुनामी आने का कोई खतरा नहीं है.
समुद्र के बीच बसे द्वीपों में क्यों अहम है यह हलचल?
वानुआतु प्रशांत महासागर के उस क्षेत्र में स्थित है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधियों के कारण भूकंप अक्सर आते हैं. इस क्षेत्र को पैसिफिक रिंग ऑफ फायर का हिस्सा माना जाता है, जो दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में शामिल है. ह क्षेत्र दक्षिण-पूर्व एशिया से लेकर प्रशांत महासागर के आसपास तक फैला हुआ है और यहां टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल के कारण अक्सर भूकंप आते रहते हैं. इसी वजह से वानुआतु में भूकंप आना आम बात है. हालांकि भूकंप की तीव्रता और उसके केंद्र की गहराई के आधार पर नुकसान की आशंका अलग-अलग हो सकती है.