बिजनौर में बड़ा हादसा टला! शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार

बिजनौर में बड़ा हादसा टला! शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार


Last Updated:

Bijnor News: बिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. नगीना रेलवे डबल फाटक के पास कोच से धुआं उठता देख यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी. इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां शुक्रवार रात शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में आग लग गई. आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. कोच से धुआं उठता देख यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी. इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. बता दें, घटना शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे की है.

बैग में लगी थी आग, कोच कराया खाली

जानकारी के मुताबिक, शहीद एक्सप्रेस अमृतसर से शहीद नगर की ओर जा रही थी. इसी दौरान ट्रेन के एस-6 स्लीपर कोच में यात्रियों के बैग में आग लग गई. धुआं उठने पर यात्रियों में हड़कंप मच गया. सुरक्षा को देखते हुए कोच को पूरी तरह खाली करा लिया गया. रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई.

करीब एक घंटे तक खड़ी रही ट्रेन

घटना के बाद ट्रेन नगीना रेलवे डबल फाटक के पास करीब एक घंटे तक खड़ी रही. आग लगने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. रेलवे कर्मचारियों ने स्थिति को संभाला. मामले में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन लक्ष्मण सिंह ने भी जानकारी दी.

यात्रियों का दावा है कि कोच में लगे अग्निशमन उपकरण जरूरत पड़ने पर नहीं खुल पाए. ऐसे में आग बुझाने को लेकर परेशानी हुई. लोगों ने आगे कहा कि सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे से अधिक समय तक मशक्कत कर आग पर काबू पाया. इस दौरान ट्रेन रेलवे फाटक पर खड़ी रही. वहीं, सीओ राजेश सोलंकी ने बताया कि ट्रेन के कोच में आग लगने की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे. उनके पहुंचने तक दमकल कर्मी आग पर काबू पा चुके थे. घटना के बाद यात्रियों में आगे की यात्रा को लेकर चिंता बनी रही.



Source link