कम बजट में चाहिए डिजाइनर साड़ी, तो आजमगढ़ के इन 5 बाजारों में कर सकती हैं शॉपिंग

कम बजट में चाहिए डिजाइनर साड़ी, तो आजमगढ़ के इन 5 बाजारों में कर सकती हैं शॉपिंग


Last Updated:

करवा चौथ पर खूबसूरत साड़ी खरीदने की तैयारी कर रही हैं, तो आजमगढ़ की इन प्रमुख मार्केट में शॉपिंग कर सकती हैं. चौक, माताबरगंज, तकिया और सिधारी में फैंसी व ट्रेंडी साड़ियों के विकल्प मिल सकते हैं. वहीं, पारंपरिक सिल्क साड़ियों के लिए मुबारकपुर का बाजार भी एक विकल्प है. जानिए किस बाजार में किस तरह की साड़ियों की खरीदारी कर सकती हैं.

Top Deals Inside

करवा चौथ का त्योहार नजदीक है, वहीं बाजार में इसे लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. महिलाओं के द्वारा इसे लेकर विशेष तैयारी की जाती है. करवा चौथ के दिन महिलाएं विशेष श्रृंगार करती हैं और तरह-तरह की खूबसूरत साड़ियां खरीदती हैं. इस शॉपिंग को पूरा करने के लिए आज हम आपको आजमगढ़ के कुछ बेहतरीन और सस्ते मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं.

नजदीक ही कोई ऐसी मार्केट खोज रहे हैं, जहां पर आप साड़ियों की शॉपिंग कर सकें, तो इसके लिए चौक का मार्केट सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है. आजमगढ़ की यह मार्केट सबसे प्रमुख बाजारों में से एक मानी जाती है, जहां पर आपको अपनी जरूरत के अनुसार साड़ियों से लेकर श्रृंगार की चीजें मिल सकती हैं.

इस मार्केट में महिलाओं की जरूरत के सारे सामान खरीदे जा सकते हैं. साड़ियों की तरह-तरह की वैरायटी के लिए विशेष दुकानें होने के साथ-साथ यहां साज-सज्जा और श्रृंगार के सामान की भी कई दुकानें मौजूद हैं, जहां पर आप अपनी पसंद की चीजें चुनते हुए अपने बजट में शॉपिंग कर सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके अलावा आजमगढ़ शहर की दूसरी सबसे बेहतर मार्केट, जहां पर आप साड़ियों की शॉपिंग कर सकते हैं, वह माताबरगंज हो सकती है. इस इलाके में साड़ियों की कई जानी-मानी और पुरानी दुकानें मौजूद हैं, जहां मिलने वाली तरह-तरह की साड़ियां आपकी जरूरत को पूरा कर सकती हैं. यहां फैंसी साड़ियों से लेकर लेटेस्ट और ट्रेंडिंग डिजाइनर साड़ियों की शॉपिंग की जा सकती है.

इसके अलावा इस करवा चौथ अगर आप कुछ हटकर नया लुक ट्राई करना चाहते हैं और इसके अनुसार साड़ियों की तलाश कर रहे हैं या फिर अपनी जरूरत के अनुसार साड़ी कस्टमाइज करना चाहते हैं, तो इसके लिए शहर की तकिया मार्केट सबसे बेहतर विकल्प हो सकती है.

इस मार्केट में आपको बेहद कम दाम पर फैंसी और नए ट्रेंड की साड़ियों की खरीदारी करने में आसानी होगी. इस बाजार में सिर्फ रेडीमेड या पहले से सिली-सिलाई साड़ियों के साथ-साथ आप विभिन्न प्रकार के कपड़े खरीदकर अपनी जरूरत के अनुसार भी साड़ियां तैयार करवा सकते हैं.

इसके अलावा साड़ियों की शॉपिंग के लिए शहर की सिधारी मार्केट भी महिलाओं के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है. यहां साड़ियों से संबंधित कई तरह के शॉपिंग मॉल भी मौजूद हैं, जहां नई और ट्रेंडिंग फैशनेबल साड़ियों की खरीदारी महिलाओं के लिए कम दाम में की जा सकती है.

अगर आप इस करवा चौथ कुछ ट्रेडिशनल ट्राई करना चाहते हैं और आपको वाराणसी की साड़ियों का लुक पसंद है, तो इसके लिए मुबारकपुर की मार्केट सबसे बेहतर विकल्प होगी. इस मार्केट को सिल्क नगरी के नाम से भी जाना जाता है. यहां सिल्क की साड़ियों के कई कारखाने मौजूद हैं, जहां बनने वाली साड़ियां आजमगढ़ के अलावा बनारस जैसे शहरों में भी बेची जाती हैं. ऐसे में अगर आप पारंपरिक साड़ियों को पसंद करते हैं, तो मुबारकपुर की मार्केट आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प हो सकती है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link