सीवान में पटाखा ब्लास्ट, 3 लोगों की मौत और कई घायल, ढह गया मकान

सीवान में पटाखा ब्लास्ट, 3 लोगों की मौत और कई घायल, ढह गया मकान


Last Updated:

दीपावली जैसे-जैसे करीब आ रही है पटाखों का काम करने वाले लोग तेजी से अपने रोजी-रोजगार की तैयारी में जुट गए हैं. इस बीच कई जिन जगहों पर पटाखा बनाने का काम होता है वहां से विस्फोट की खबरें भी आने लगी हैं. अभी बिहार के सीवान से एक दुखद खबर सामने आई है. यहां पटाखा ब्लास्ट में 3 लोगों की जान चली गई.

Zoom

सीवान: बिहार के सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. यहां पटाखा ब्लास्ट होने की बड़ी घटना घट गई है. इस ब्लास्ट में आधिकारीक रूप से अभी तक 3 लोगों की मौत बताई जा रही है. कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. ग्रामीणों की मानें तो इस हादसे में 5 से 7 लोगों के मरने की आशंका है. धमाका इतना भीषण था कि मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव की है. हादसे की सूचना मिलते ही सीवान के जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और एसपी भारत सोनी खुद घटनास्थल पर पहुंच खुद मामले की जांच मे जुट गए हैं.

बताया जा रहा है कि अलमापुर गांव में अमीरुद्दीन के मकान में पटाखा बनाने का काम किया जा रहा था. इसी दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. इस मामले में जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने बताया कि मकान में पटाखा बनाने की सूचना मिल रही थी. इसी मकान में विस्फोट हुआ है.

एसपी भारत सोनी ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, विस्फोट के समय मकान में कुल सात लोग मौजूद थे. अब तक 3 लोगों के शव बरामद किए गए हैं और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. एसपी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने पटाखा निर्माण के लिए लाइसेंस होने की बात कही है. हालांकि, एफआईआर दर्ज कर लाइसेंस और पटाखा निर्माण से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जाएगी.

घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंचकर जांच कर रही है. विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ, मकान में पटाखा निर्माण की क्या व्यवस्था थी और सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इन तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है. फिलहाल, अलमापुर गांव में राहत एवं बचाव अभियान जारी है. प्रशासन की प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों की तलाश और बरामद शवों की पहचान, घायलों की वास्तविक संख्या और विस्फोट के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है. जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी.

एसपी ने इस मामले मे कारवाई करते हुए थाना अध्यक्ष धीरज कुमार और चौकीदार चन्द्रिका माझी को निलंबित कर दिया है. जाँच के लिए महराजगंज SDPO अमन के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दिया है. प्रशासन ने ब्लास्ट मामले में प्रेस रिलीज जारी कर तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है जबकि ग्रामीण 5 से 7 लोगों के मौत की बात कह रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि मलबे के नीचे भी लोग दबे हैं.



Source link