Last Updated:
Kodarma Karwa Chauth Shopping Market: कोडरमा में करवा चौथ पर राजस्थानी चूड़े की भारी मांग है. 200 से 2500 रुपये तक की वैरायटी उपलब्ध है, जिसमें शिप, ब्रास और स्टोन वर्क शामिल हैं. पति-पत्नी की तस्वीर वाले कस्टमाइज्ड चूड़े भी महिलाओं को खूब आकर्षित कर रहे हैं, जिन्हें एक दिन पहले ऑर्डर देकर बनवाया जा सकता है.
कोडरमा: करवा चौथ का त्योहार नजदीक आते ही महिलाओं में सजने-संवरने और अपने हाथों को आकर्षक लुक देने की तैयारियां तेज हो गई हैं. इस खास मौके पर जहां महिलाएं नई साड़ियां, डिजाइनर कपड़े और मेहंदी लगवाने को लेकर उत्साहित हैं. वहीं चूड़ी और चूड़ा की खरीदारी भी जोर पकड़ रही है. कोडरमा में इस बार खास तौर पर राजस्थानी चूड़ी और चूड़ा महिलाओं की पसंद बने हुए हैं. आकर्षक डिजाइन, चमकदार स्टोन वर्क और अलग-अलग रंगों की वैरायटी के कारण इनकी मांग देखी जा रही है. शहर के उजाला कॉम्प्लेक्स में संचालित आरजे बैंगल स्टोर में करवा चौथ को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं. यहां महिलाओं के लिए अलग-अलग डिजाइन और बजट के अनुसार चूड़ा उपलब्ध हैं. दुकान के संचालक शारिक ने विशेष बातचीत के दौरान बताया कि उनके यहां जयपुर के प्रसिद्ध चूड़ी बाजार की विभिन्न रेंज के चूड़े उपलब्ध रहते हैं. करवा चौथ को देखते हुए इस बार खास डिजाइन और आकर्षक कलेक्शन मंगाए गए हैं. ताकि महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर सकें.
शिप, ब्रास और बोरोसेल चूड़े की खास वैरायटी
आरजे बैंगल स्टोर के संचालक शारिक ने बताया कि करवा चौथ के लिए उनकी दुकान में कई तरह के चूड़े उपलब्ध हैं. इनमें शिप, ब्रास चूड़ा, बोरोसेल चूड़ा और छह पीस तथा चार पीस वाले चूड़ा सेट शामिल हैं. इनकी डिजाइन और फिनिशिंग महिलाओं को आकर्षित कर रही है. पारंपरिक परिधान के साथ-साथ आधुनिक डिजाइन पसंद करने वाली महिलाओं के लिए भी कई विकल्प मौजूद हैं. उन्होंने बताया कि चूड़ों को आकर्षक बनाने के लिए उनमें एडी स्टोन और जरकन वर्क किया गया है. इसकी चमक और डिजाइन हाथों की खूबसूरती को खास लुक देती है. करवा चौथ पर महिलाएं अपने पहनावे और आभूषणों के साथ मेल खाते चूड़े पसंद करती हैं. ऐसे में अलग-अलग रंगों और डिजाइन में उपलब्ध चूड़े उनके लिए बेहतर विकल्प बन रहे हैं.
पति-पत्नी की तस्वीर वाला चूड़ा भी खास
करवा चौथ पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक माना जाता है. इसी भावना को ध्यान में रखते हुए बाजार में पति-पत्नी की तस्वीर वाले चूड़े भी महिलाओं के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं. आरजे बैंगल स्टोर में भी इस तरह के खास चूड़े उपलब्ध हैं. जिनमें पति-पत्नी की तस्वीर लगाई जा सकती है. दुकान संचालक शारिक ने बताया कि तस्वीर वाले चूड़े तैयार करवाने के लिए ग्राहकों को एक दिन पहले ऑर्डर देना होगा. इससे समय पर तस्वीर लगाकर चूड़ा तैयार किया जा सकेगा. करवा चौथ पर अपने जीवनसाथी के प्रति प्रेम को खास अंदाज में जाहिर करने की इच्छा रखने वाली महिलाओं के लिए यह एक अलग और यादगार विकल्प हो सकता है.
200 से शुरू होकर 2500 तक है कीमत
उन्होंने बताया कि चूड़ा खरीदने के लिए महिलाओं को अपने बजट के अनुसार कई विकल्प मिल सकते हैं. शारिक के अनुसार उनकी दुकान में चूड़े की कीमत 200 रुपये से शुरू होकर 2500 रुपये तक जाती है. डिजाइन, स्टोन वर्क और सेट के प्रकार के अनुसार कीमत में अंतर होता है. कम बजट में चूड़ा खरीदने की इच्छा रखने वाली महिलाओं से लेकर विशेष डिजाइन और आकर्षक वर्क वाले चूड़े पसंद करने वाली ग्राहकों के लिए यहां विकल्प उपलब्ध हैं. चार पीस और छह पीस वाले सेट के साथ अलग-अलग डिजाइन की वैरायटी महिलाओं को अपनी पसंद के अनुसार चयन करने का मौका देती है.