‘नौकरी के लायक नहीं रहोगे’, भरे मंच से अफसरों पर बुरी तरह से भड़के प्रभारी मंत्री, लगा डाली क्लास

‘नौकरी के लायक नहीं रहोगे’, भरे मंच से अफसरों पर बुरी तरह से भड़के प्रभारी मंत्री, लगा डाली क्लास


Last Updated:

निवाड़ी के प्रभारी मंत्री नारायण कुशवाहा का सख्त अंदाज मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में देखने को मिला, जहां एक बुजुर्ग की फरियाद सुनते ही मंत्री ने एसडीएम अशोक सेन से सीधे सवाल कर दिया. मंत्री ने एक दिन के भीतर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए.

Zoom

निवाड़ी जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर में प्रभारी मंत्री नारायण कुशवाहा का सख्त रूप देखने को मिला. ओरछा तहसील की ग्राम पंचायत रामनगर के शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित शिविर में जब जमीन के सीमांकन से जुड़ी एक शिकायत सामने आई, तो मंत्री ने संबंधित अधिकारियों फटकार लगाई.

बुजुर्ग की शिकायत पर बिफरे मंत्री नारायण कुशवाहा
जुगियाउ से पहुंचे एक बुजुर्ग ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि उसकी जमीन पर किसी दूसरे व्यक्ति ने मकान बना लिया है. बुजुर्ग भी अपनी जमीन पर मकान बनाना चाहते हैं, लेकिन जमीन का सीमांकन नहीं होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं कर पा रहे हैं. बुजुर्ग की शिकायत सुनते ही प्रभारी मंत्री नारायण कुशवाहा ने एसडीएम अशोक सेन से जवाब मांगा और एक दिन के भीतर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए.

अधिकारियों को मंच से धमकाया
उन्होंने कहा कि गरीब की जमीन पर कब्जे की और सीमांकन नहीं करने शिकायत मिली, तो मंच से ही मंत्री का पारा चढ़ गया. उन्होंने अधिकारियों को साफ शब्दों में चेतावनी दी गई कि गरीबों को परेशान किया, जमीन के विवाद नहीं सुलझाए और शिकायतों का निराकरण नहीं किया, तो नौकरी करने लायक नहीं रहोगे.



Source link