5 बल्लेबाज… जिन्होंने जीते हुए इंटरनेशनल मैचों में बनाए सबसे ज्यादा रन

5 बल्लेबाज… जिन्होंने जीते हुए इंटरनेशनल मैचों में बनाए सबसे ज्यादा रन


होमखेलक्रिकेट

5 बल्लेबाज… जिन्होंने जीते हुए इंटरनेशनल मैचों में बनाए सबसे ज्यादा रन

Last Updated:

5 batsman most runs in winning international matches: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का नाम सबसे आगे आता है, लेकिन जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम है. इस खास लिस्ट में भारत के विराट कोहली दूसरे और सचिन तेंदुलकर तीसरे पायदान पर हैं, जबकि रोहित शर्मा भी टॉप-5 में शामिल हैं.

Zoom

जीते हुए इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले 5 बल्‍लेबाज.

नई द‍िल्‍ली. क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड्स का बनना और टूटना आम बात है, लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं जो खेल इतिहास के सबसे बड़े दिग्गजों के कद को बयां करते हैं. जब भी इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात होती है, तो सबसे पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का नाम जेहन में आता है. सचिन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 34,000 से अधिक रन हैं, तो वहीं मॉडर्न युग के रन मशीन विराट कोहली भी 28,000 रनों का जादुई आंकड़ा पार कर चुके हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि जब बात सिर्फ जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने की आती है, तो ये दोनों दिग्गज नंबर-1 के पायदान पर नहीं हैं. इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के एक पूर्व दिग्गज कप्तान ने इन दोनों दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए दुनिया में पहला स्थान हासिल किया है.

इंटरनेशनल क्रिकेट में जीत के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं. पोंटिंग का यह रिकॉर्ड उनकी खुद की शानदार बल्लेबाजी और उनकी कप्तानी व टीम की जबरदस्त सफलता का एक बेहतरीन मिश्रण है. पोंटिंग ने अपने शानदार इंटरनेशनल क्र‍िकेट करियर के दौरान कुल 377 मैचों में जीत का स्वाद चखा. इन विजयी मुकाबलों में उन्होंने 439 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 20,140 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. इस दौरान उनका व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर 257 रन रहा. पोंटिंग ने जीत वाले मैचों में अपनी टीम के लिए कुल 55 शतक और 112 अर्धशतक जड़े. उनकी यह उपलब्धि इस बात की गवाही देती है कि वह सिर्फ व्यक्तिगत खिलाड़ी नहीं थे, बल्कि ऑस्ट्रेलिया की मैच-विनिंग संस्कृति के सबसे बड़े प्रतीक थे.

दूसरे स्थान पर भारतीय ‘चेजमास्टर’ विराट कोहली
रिकी पोंटिंग के बाद इस खास लिस्ट में दूसरा नाम भारत के आधुनिक महान बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का आता है. कोहली ने अपनी अद्भुत पारियों के दम पर भारत को अनगिनत मुकाबले जिताए हैं. उनके करियर में अब तक 336 अंतरराष्ट्रीय मैच ऐसे रहे हैं, जिनमें टीम इंडिया को जीत मिली है. विराट ने इन मुकाबलों की 365 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 18,421 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में उनका औसत सबसे खास और हैरान करने वाला है. जीत वाले मैचों में विराट कोहली का बल्लेबाजी औसत 64.86 का है, जो पोंटिंग सहित इस पूरी टॉप-5 लिस्ट के किसी भी अन्य बल्लेबाज से काफी बेहतर है. कोहली के नाम जीत के दौरान 59 शतक और 91 अर्धशतक दर्ज हैं. रन बनाने के साथ-साथ भारत की जीत में बड़ी पारियां खेलने की उनकी यह असाधारण क्षमता ही उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ‘चेज-मास्टर’ बनाती है.

तीसरे पायदान पर क्रिकेट के ‘भगवान’ सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के ‘भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) इस रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरे पायदान पर काबिज हैं. अपने लंबे और ऐतिहासिक करियर में सचिन ने भारत की जीत वाले मुकाबलों में कुल 17,113 रन बनाए. सचिन ने जीत वाले मैचों में 345 पारियों में बल्लेबाजी की और इस दौरान 53 शतक और 83 अर्धशतक अपने नाम किए. जीत के मुकाबलों में उनका बल्लेबाजी औसत 58.20 का रहा, जो उनकी निरंतरता और उच्च स्तर की क्लास को दर्शाता है. सचिन के बाद दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक्स कैलिस का नंबर आता है, जिन्होंने अपने हरफनमौला खेल से टीम को कई मैच जिताए.

रोहित शर्मा भी इस एलीट लिस्ट का हिस्सा
इस रिकॉर्ड की टॉप-5 लिस्ट में एक और भारतीय बल्लेबाज का नाम शामिल होना देश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व की बात है. भारत के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टीम की जीत वाले मुकाबलों में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से 14,684 रन बनाए हैं. रोहित ने 325 मैचों की 338 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है. उनके नाम जीत के मैचों में 41 शतक और 79 अर्धशतक दर्ज हैं. इस दौरान रोहित का जीत वाले मुकाबलों में बल्लेबाजी औसत 51.52 का रहा है, जो यह साबित करता है कि जब-जब रोहित का बल्ला चला है, तब-तब टीम इंडिया की जीत की संभावना कई गुना बढ़ गई है.



Source link