Dhar News: सनकी ड्राइवर! पहले टक्कर मारी, फिर बोनट पर बाप-बेटे को लटकाकर 4 KM तक ले गया


Last Updated:

मध्य प्रदेश के धार जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जहां एक कार चालक पिता-पुत्र को कार के बोनट पर लटकाकर चार किलोमीटर तक घसीटा है. बाद में लोगों ने पिता और पुत्र को कार चालक से बचाया और उसकी पिटाई भी कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Top Deals Inside

सनकी ड्राइवर! पहले टक्कर मारी, फिर बोनट पर बाप-बेटे को लटकाकर 4 KM तक ले गयाZoom

धार में सनकी ड्राइवर ने बाप-बेटे को बोनट पर लिटाकर 4 किलोमीटर तक गाड़ी दौड़ाई

Dhar News: मध्य प्रदेश के धार जिले में एक हैरान करने वाला सामने आया है, जहां एक कार सवार ने पिता और बेटे को पहले तो टक्कर मारी. इसके बाद जब पापा और बेटे कार के बोनट पर गिर गए, तो कार सवार उन्हें करीब 4 किलोमीटर तक लेकर घूमता रहा. बाद में लोगों ने कार का पीछा किया और किसी तरह से पिता और बेटे को छुड़वाया.

मामला धार के कुक्षी का बताया जा रहा है, जहां बाबूलाल पैदल जा रहे थे. तभी कार चालक युवक ने पीछे से टक्कर मार दी. इसके बाद कार चालक और बाबूलाल के बीच तगड़ी बहस हुई, तभी कार सवार युवक ने बाबूलाल को चाटा भी मार दिया. इसके बाद दोनों के बीच तगड़ी बहस हुई. इस दौरान बाबूलाल के बेटे की भी एंट्री हो गई, जिससे मामला उलझता हुआ नजर आया.

4 किलोमीटर तक गाड़ी को ले गया कार चालक
फिर कार सवार और बाबूलाल के बेटे ने एक दूसरे को जान से मारने की धमकी दी. फिर उसने कार तेज गति से आगे बढ़ा दी है. जिसे पिता और बेटे कार के बोनट पर गिर गए. इसके बाद कार चालक युवक आशीष चौहान गाड़ी भगाता चला गया और करीब 4 किलोमीटर तक गाड़ी ले गया. इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जहां कार तेजी से जाते हुए दिखाई दे रही है. इसके बाद से ही पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

पुलिस ने कार सवार युवक को किया गिरफ्तार
फिर स्थानीय लोगों ने कार का पीछा कर दोनों पिता-पुत्र को छुड़ाया और इसी दौरान लोगों ने कार चालक युवक की पिटाई भी कर दी. लोगों ने उसे कार से उतारने के बाद खूब गालियां भी दीं. वहीं, इस पूरे मामले में कुक्षी थाना पुलिस ने बाबूलाल की शिकायत पर कार चालक युवक आशीष चौहान को गिरफ्तार कर लिया है और वह आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. पुलिस ने उसे कार ठीक तरह से चलाने की हिदायत दी है.



Source link