‘नाम देवदूतों वाला पर शैतान को मैं…’, मलाइका के 53वें बर्थडे पर बहन अमृता ने लिखी ऐसी कविता, करीना भी हुईं फैन

‘नाम देवदूतों वाला पर शैतान को मैं…’, मलाइका के 53वें बर्थडे पर बहन अमृता ने लिखी ऐसी कविता, करीना भी हुईं फैन


Last Updated:

Amrita Arora Special Poem On Malaika Arora B’day: मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट चर्चा में है, जिसमें बहनों का प्यार भी है और मजेदार नोकझोंक भी. उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने खास अंदाज में बहन को बर्थडे विश किया. उन्होंने कविता के जरिए मलाइका के साथ बिताए पुराने पलों को याद किया और उनकी पोल खोलने में भी पीछे नहीं रहीं. इस पोस्ट पर करीना कपूर खान का रिएक्शन भी देखने लायक रहा.

Top Deals Inside

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा शुक्रवार को अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उन्हें परिवार और दोस्तों से खूब प्यार मिल रहा है. लेकिन उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा ने बधाई देने के लिए जो तरीका अपनाया, उसने सबका ध्यान खींच लिया. अमृता ने मलाइका के लिए एक खास कविता लिखी. इसमें बहन के लिए ढेर सारा प्यार तो था ही, साथ ही उनकी आदतों को लेकर मजेदार अंदाज में चुटकी भी ली गई. अमृता की इस कविता पर मलाइका ने भी प्यार जताया, वहीं करीना कपूर खान उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाईं. फोटो साभार-@amuaroraofficial/Isntagram

दरअसल, अमृता अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाइका की एक तस्वीर साझा की. इसके साथ उन्होंने एक प्यारा सा मैसेज लिखा, जो कविता के अंदाज में है. इस पोस्ट के जरिए अमृता ने अपनी और मलाइका की पुरानी यादों को ताजा किया. उन्होंने बताया कि दोनों बहनों के बीच कई बातों को लेकर बहस होती थी, लेकिन इसके बावजूद उनका रिश्ता हमेशा मजबूत बना रहा. फोटो साभार-@amuaroraofficial/Isntagram

अमृता ने लिखा कि मलाइका उनकी ऐसी बहन हैं, जिनका अंदाज सबसे अलग है. दोनों के बीच क्या पहनना है, किसकी पसंद बेहतर है और किसकी बात माननी चाहिए, जैसी छोटी-छोटी बातों पर घंटों चर्चा होती थी. कई बार इन बहसों का कोई नतीजा भी नहीं निकलता था. इसके बावजूद दोनों हर मुश्किल में एक-दूसरे के साथ खड़ी रहीं. उन्होंने लिखा कि जिंदगी में कई बार बहस हुई, आंसू भी निकले, लेकिन इन अनुभवों ने उन्हें समय के साथ और करीब ला दिया. फोटो साभार-@amuaroraofficial/Isntagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

अमृता ने आगे मलाइका की खिंचाई करते हुए लिखा, ‘मलाइका के नाम का मतलब देवदूत है, इसलिए आप बाकी सबको बेवकूफ बना सकती हो, लेकिन मुझे नहीं. मैं उस असली शैतान को जानती हूं, जो आपके अंदर छिपा बैठा है. उफ्फ! आखिरकार मैंने तुमसे किया कविता लिखने का वादा पूरा कर दिया. अच्छा, अब जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी बहन. तुमसे बहुत प्यार है.’ फोटो साभार-@amuaroraofficial/Isntagram

अमृता की इस पोस्ट पर मलाइका अरोड़ा ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कमेंट में लिखा, ‘आखिरकार मुझे अपनी कविता मिल ही गई.’ इसके साथ उन्होंने दिल वाले इमोजी भी साझा किए. मलाइका का यह जवाब दिखाता है कि उन्हें बहन का यह खास अंदाज पसंद आया. फोटो साभार-@amuaroraofficial/Isntagram

वहीं, करीना कपूर खान ने भी अमृता की कविता की तारीफ की. उन्होंने कॉमेंट में लिखा, ‘अमृता जी, तालियां बनती हैं. बहुत अच्छा.’ इसके बाद करीना ने उनसे तुरंत व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजने के लिए भी कहा. एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने भी पोस्ट पर दिल वाला इमोजी साझा कर अपना प्यार जताया. फोटो साभार-@amuaroraofficial/Isntagram

अमृता की इस पोस्ट में बहनों की नोकझोंक, पुरानी यादें और एक-दूसरे के लिए प्यार देखने को मिला. बर्थडे पर मलाइका को मिला यह तोहफा सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते की खास झलक पेश करता है. फैंस भी इस पोस्ट पर मलाइका को बर्थडे विश कर रहे हैं.  फोटो साभार-@amuaroraofficial/Isntagram

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link