Andhra Pradesh election: कहां स्थानीय निकाय चुनाव के नामांकन के पहले दिन 13 जिलों में हुुआ जमकर बवाल, नामांकन पत्र छीने और फाड़े गए

Andhra Pradesh election: कहां स्थानीय निकाय चुनाव के नामांकन के पहले दिन 13 जिलों में हुुआ जमकर बवाल, नामांकन पत्र छीने और फाड़े गए


होमताजा खबरदेश

कहां स्थानीय निकाय चुनाव के नामांकन के पहले दिन 13 जिलों में हुुआ जमकर बवाल?

Last Updated:

Andhra Pradesh Local Body Election Violence News: आंध्र प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव के नामांकन के पहले दिन ही हिंसा और झड़पों की कई घटनाएं सामने आईं. राज्य के 13 जिलों में कुल 31 चुनावी घटनाएं दर्ज की गईं. इनमें 22 घटनाएं हिंसा, झड़प और कानून-व्यवस्था बिगड़ने से जुड़ी थीं, जबकि नौ घटनाएं नामांकन पत्र छीनने या फाड़ने से संबंधित थीं. पुलिस के मुताबिक, कई जगह पथराव, आगजनी और हमले भी हुए. इन घटनाओं में पुलिसकर्मी और उम्मीदवार घायल हुए हैं. जानें पूरी बात.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आंध्र प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव के नामांकन के दौरान हिंसा, 54 लोग आरोपी, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई.

Andhra Pradesh local body election nomination: आंध्र प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान 22 अक्टूबर को कई जगह तनाव की स्थिति बन गई. नामांकन पत्र छीनने, फाड़ने और हिंसा की घटनाओं ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरीश कुमार गुप्ता ने गुरुवार देर रात जारी बयान में इन घटनाओं की जानकारी दी है. मीडिया में छपी खबर के मुताबिक, राज्य के 13 जिलों में कुल 31 चुनावी घटनाएं दर्ज की गईं. इनमें 22 मामले हिंसा, झड़प और कानून-व्यवस्था बिगड़ने से जुड़े थे. वहीं, नौ घटनाएं नामांकन पत्र छीनने या फाड़ने से जुड़ीं थीं.

अनंतपुर में सबसे ज्यादा घटनाएं

अनंतपुर जिले में सबसे ज्यादा आठ घटनाएं सामने आईं. अन्नमय्या, कडपा, प्रकाशम और तिरुपति में तीन-तीन घटनाएं दर्ज की गईं. चित्तौड़, श्री सत्य साईं और पलनाडु में दो-दो घटनाएं हुईं. पांच अन्य जिलों में एक-एक घटना सामने आई. डीजीपी के अनुसार, पूरे राज्य में नामांकन पत्र छीनने, फाड़ने या नष्ट करने की 16 घटनाएं दर्ज की गईं. इसके अलावा छह घटनाओं में पथराव या डंडों से हमले हुए. चार वाहनों को आग लगा दी गई. दो घरों पर हमला किया गया या उन्हें नुकसान पहुंचाया गया. एक घर को जेसीबी से गिराने की घटना भी सामने आई.

पुलिस वाहन पर पथराव, सिपाही घायल

तीन उम्मीदवारों को नामांकन केंद्र ले जा रहे पुलिस वाहन पर भी पथराव किया गया. इसमें एक सिपाही के सिर में गंभीर चोट आई. चुनाव लड़ रहे एक उम्मीदवार समेत दो लोगों को गंभीर चोटें आईं. तीन अन्य झड़पों में भी कई लोग घायल हुए. पुलिस के मुताबिक, हिंसा के दौरान हवा में गोली चलाने की एक घटना सामने आई. वहीं, तीन मामलों में सड़क जाम करने, धरना देने या यातायात बाधित करने की जानकारी मिली. नामांकन पत्र मंडल परिषद कार्यालय के गेट, नामांकन केंद्रों के अंदर और रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में भी छीने या फाड़े गए.

16 मामले दर्ज, 54 लोग आरोपी

पुलिस ने अब तक 16 मामले दर्ज किए हैं. इसके अलावा 11 घटनाओं से संबंधित मामले दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. मौके से चार लोगों को पकड़ा गया है. कम से कम 54 लोगों को आरोपी बनाया गया है. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत दो लोगों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई भी की गई. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को तीन बार लाठीचार्ज करना पड़ा है. दो आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए. पुलिस अब वीडियो रिकॉर्डिंग, सीसीटीवी फुटेज और तस्वीरों की मदद से हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर रही है.

दोषियों पर कार्रवाई की चेतावनी

डीजीपी हरीश कुमार गुप्ता ने कहा कि हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ राजनीतिक जुड़ाव देखे बिना कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अधीक्षकों और पुलिस आयुक्तों को लंबित मामले जल्द दर्ज करने, आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं. संवेदनशील नामांकन केंद्रों और गांवों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने को भी कहा गया है. पुलिस ने चेतावनी दी है कि नामांकन केंद्रों, मतदान केंद्रों या चुनावी सभाओं के पास हथियार लेकर आने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी. हिंसा में शामिल लोगों पर एहतियाती कार्रवाई हो सकती है और जरूरत पड़ने पर उनकी हिस्ट्रीशीट भी खोली जाएगी.



Source link