Moscow drone attack। Moscow airport Flight Delay due to Drone Attack। जेलेंस्‍की का ये जख्‍म कैसे भूलेंगे पुतिन, मॉस्‍को में तबाही, 400 उड़ाने डिले

Moscow drone attack। Moscow airport Flight Delay due to Drone Attack। जेलेंस्‍की का ये जख्‍म कैसे भूलेंगे पुतिन, मॉस्‍को में तबाही, 400 उड़ाने डिले


होमदुनियायूरोप

जेलेंस्‍की का ये जख्‍म कैसे भूलेंगे पुतिन, मॉस्‍को में तबाही, 400 उड़ाने डिले

Last Updated:

Moscow Drone Attack: मॉस्को पर हुए अब तक के सबसे भीषण ड्रोन हमले के बाद रूस की राजधानी के चार प्रमुख एयरपोर्ट्स पर भारी तबाही देखने को मिली, जहां सुरक्षा कारणों से 400 से ज्यादा फ्लाइट्स या तो लेट हुईं या रद्द करनी पड़ीं. पुतिन ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जेलेंस्‍की मॉस्‍को में इस तीव्रता का हमला करा सकते हैं. एअरोफ्लोट जैसी एयरलाइंस को अपना शेड्यूल बदलना पड़ा. रूसी एयर डिफेंस ने सैंकड़ों ड्रोन्स को हवा में मार गिराया, लेकिन कुछ के शहर तक पहुंचने से रिफाइनरी और इमारतों को नुकसान पहुंचा है.

Zoom

मॉस्‍को में जबर्दस्‍त ड्रोन अटैक हुआ.

नई दिल्‍ली. जब रूस की राजधानी मॉस्को के आसमान पर अचानक खौफ का साया मंडराया तो हालात ऐसे बिगड़े कि एक झटके में 400 से ज्यादा फ्लाइट्स डिले हो गईं. वीकेंड पर रूस के चार सबसे बड़े एयरपोर्ट्स पर ऐसा तांडव मचा कि ग्लोबल एविएशन हिल गया. मॉस्को पर जेलेंस्की की फौज के अब तक के सबसे भयानक ड्रोन अटैक ने पुतिन आर्मी के होश उड़ा दिए हैं. आसमान में मचे इस तांडव से राजधानी में हर तरफ तबाही का खौफनाक मंजर छा गया है. रूस के मेयर सर्गेई सोबयानिन के मुताबिक, यह मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा और सबसे मैसिव ड्रोन अटैक था, जिसने पूरे देश की सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर ला दिया है.

शेरेमेत्योवो एयरपोर्ट पर सबसे बुरा हाल
इस बड़े हमले का सबसे ज्यादा असर रूस के सबसे बड़े हब शेरेमेत्योवो एयरपोर्ट पर पड़ा. ऑनलाइन फ्लाइट बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, अकेले इस एयरपोर्ट पर 121 आने वाली और 126 जाने वाली फ्लाइट्स भयंकर रूप से लेट हुईं. हालात इतने खराब थे कि करीब 35 उड़ानों को सीधे तौर पर रद्द करना पड़ा. जो फ्लाइट्स मॉस्को लैंड करने वाली थीं, उन्हें बीच रास्ते में ही डाइवर्ट करके निझनी नोवगोरोड, कज़ान, चेबोक्सरी और सेंट पीटर्सबर्ग जैसे दूसरे शहरों के एयरफील्ड्स पर उतारना पड़ा. हालांकि बाद में हालात सुधरे, लेकिन एयरपोर्ट को पूरी तरह से रिवाइज्ड शेड्यूल पर काम करना पड़ा.

वुनुकोव और डोमोडेडोवो पर भी टूटा कहर
तबाही सिर्फ शेरेमेत्योवो तक सीमित नहीं थी बल्कि वुनुकोव, डोमोडेडोवो और जुकोव्स्की एयरपोर्ट्स की भी हालत खराब हो गई. वुनुकोव एयरपोर्ट पर 69 अराइवल और 60 डिपार्चर फ्लाइट्स घंटों लेट हुईं, जबकि 11 उड़ाने कैंसिल करनी पड़ीं. सुरक्षा कारणों से 10 से ज्यादा विमानों को दूसरे एयरफील्ड्स की तरफ भगाना पड़ा. डोमोडेडोवो में 27 अराइवल फ्लाइट्स अटकीं, वहीं छोटे जुकोव्स्की एयरपोर्ट पर भी आने-जाने वाली उड़ानें ठप रहीं. एयरलाइंस जैसे एअरोफ्लोट और पोबेदा को आनन-फानन में अपने शेड्यूल्स बदलने पड़े.

आखिर माजरा क्या था?
यह पूरा बवाल तब शुरू हुआ जब मॉस्को और उसके आस-पास के इलाकों पर एक साथ कई ड्रोन आसमान से टूट पड़े. मेयर सर्गेई सोबयानिन के मुताबिक, शनिवार से लेकर अब तक रूसी एयर डिफेंस ने डिफेंसिव लाइन्स पर कुल 1,600 से ज्यादा ड्रोन्स को इंटरसेप्ट किया है. इनमें से अकेले 450 ड्रोन्स सीधे मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे. हालांकि ज्यादातर को हवा में ही तबाह कर दिया गया, लेकिन कुछ ड्रोन शहर की सीमा में घुसने में कामयाब हो गए, जिससे एक ऑयल रिफाइनरी और एक बड़ी रेजिडेंशियल बिल्डिंग को भारी नुकसान पहुंचा. फिलहाल पाबंदियां हटा ली गई हैं, लेकिन आसमान में खौफ अभी भी बना हुआ है.



Source link