Shreya Ghoshal: श्रेया घोषाल ने क्यों दोबारा रिकॉर्ड किया ‘सुन रहा है न तू’? मजबूरी में बदला गाने का अंदाज, बना आशिकों का फेवरेटट

Shreya Ghoshal: श्रेया घोषाल ने क्यों दोबारा रिकॉर्ड किया ‘सुन रहा है न तू’? मजबूरी में बदला गाने का अंदाज, बना आशिकों का फेवरेटट


Last Updated:

Sun Raha Hai Na Tu Song: कुछ गाने ऐसे होते हैं, जो फिल्म खत्म होने के बाद भी लोगों के दिलों में बसे रहते हैं. ‘आशिकी 2’ का ‘सुन रहा है ना तू’ भी ऐसा ही गाना है, जिसे आज भी लोग खूब पसंद करते हैं. लेकिन इस गाने को लेकर एक ऐसी बात है, जो शायद ही आप जानते होंगे. अपनी सुरीली आवाज से सबका दिल जीतने वालीं श्रेया घोषाल को इस गाने की रिकॉर्डिंग दोबारा करनी पड़ी थी. इसकी वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. हाल ही में सिंगर ने खुद इसके पीछे की कहानी बताई है.

Top Deals Inside

नई दिल्ली. बॉलीवुड में कई बार किसी गाने के पीछे ऐसी कहानी छिपी होती है, जिसके बारे में फैंस ने सोचा भी नहीं होता. 26 अप्रैल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘आशिकी 2’ को लोगों का काफी प्यार मिला. 2 घंटे 12 मिनट वाली ये फिल्म मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी थी. फिल्म के गाने ‘तुम ही हो’, ‘हम मर जाएंगे’, ‘मेरी आशिकी’, ‘मिलने है मुझसे आई’, ‘सुन रहा है न तू’ जैसे गाने आशिकों के प्लेलिस्ट में शामिल हो गए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म के सुपरहिट गाने ‘सुन रहा है न तू’ को श्रेया घोषाल नेएक बार नहीं, बल्कि दो बार रिकॉर्ड किया था? एक मजबूरी की वजह से उन्हें ऐसा करना पड़ा. सिंगर ने हाल ही में ये किस्सा शेयर किया है.

बॉलीवुड की मशहूर और सुरीली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में ‘बिल्बोर्ड इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में अपने करियर से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया है. पिछले दो दशकों से अपनी सुरीली आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाली नेशनल अवॉर्ड विनर श्रेया ने साल 2013 की सुपरहिट फिल्म ‘आशिकी 2’ के गाने ‘सुन रहा है न तू’ की रिकॉर्डिंग के दिनों को याद किया. फोटो साभार-@shreyaghoshal/Instagram

श्रेया घोषाल ने बताया कि पहली बार गाना रिकॉर्ड करने के बाद उन्हें इसे दोबारा गाने के लिए कहा गया. इसकी वजह उनकी आवाज या सुरों में कोई कमी नहीं थी. सिंगर ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार यह गाना रिकॉर्ड किया था, तब उन्होंने अपनी आवाज में कई उतार-चढ़ाव और सुरों की सजावट रखी थी. लेकिन बाद में निर्देशक मोहित सूरी और निर्माता मुकेश भट्ट ने उनसे गाने को एक बार फिर रिकॉर्ड करने के लिए कहा. फोटो साभार-@shreyaghoshal/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने समझाया कि फिल्म में फिल्म में श्रद्धा कपूर का किरदार एक ऐसी लड़की का था, जो बार में गाना गाती है और धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाती है. ऐसे में गाने में आवाज का अंदाज भी बिल्कुल सहज होना चाहिए. श्रेया को यह बात समझ आ गई कि पर्दे पर दिख रही लड़की के हिसाब से गाना गाना जरूरी है. फोटो साभार-@shreyaghoshal/Instagram

श्रेया ने बताया कि दूसरी बार गाना रिकॉर्ड करते समय उन्होंने अपनी गायकी को काफी सरल रखा. उन्होंने ज्यादातर जगहों पर सीधे सुर लगाए और आवाज में ज्यादा सजावट नहीं की. पूरे गाने में सिर्फ दो जगह उन्होंने थोड़ा अलग अंदाज अपनाया. बाकी गाने को बिल्कुल सादा रखा ताकि वह श्रद्धा के किरदार पर सही बैठे.

श्रेया के मुताबिक, जब वह आज किसी कॉन्सर्ट में यह गाना गाती हैं तो उसमें अपनी तरफ से कई बदलाव करती हैं. वह सुरों को अपने अंदाज में सजाती हैं, लेकिन फिल्म के लिए गाना गाते समय किरदार को ध्यान में रखना पड़ता है. उन्होंने कहा कि किसी फिल्म के गाने को समझने के लिए यह जानना जरूरी है कि पर्दे पर किरदार किस हालात से गुजर रहा है. इससे गाने को सही अंदाज में गाने में मदद मिलती है. फोटो साभार-@shreyaghoshal/Instagram

‘आशिकी 2’ में श्रेया की आवाज में रिकॉर्ड हुआ ‘सुन रहा है न तू’ भी लोगों को खूब पसंद आया था. इस गाने का संगीत अंकित तिवारी ने तैयार किया था और इसके बोल संदीप नाथ ने लिखे थे. फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ आदित्य रॉय कपूर नजर आए थे. फोटो साभार-@shreyaghoshal/Instagram

श्रेया घोषाल ने बहुत कम उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा था. संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ से उन्हें हिंदी फिल्मों में पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट गाने गाए. ‘जब वी मेट’ का ‘ये इश्क हाय’, ‘गुरु’ का ‘बरसो रे’, ‘सिंह इज किंग’ का ‘तेरी ओर’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ का ‘दीवानी मस्तानी’ उनके लोकप्रिय गानों में शामिल हैं. फोटो साभार-@shreyaghoshal/Instagram

श्रेया घोषाल अब तक कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकी हैं. उनका यह किस्सा बताता है कि फिल्मों में गाना गाते समय सिर्फ अच्छा गाना ही काफी नहीं होता, बल्कि यह समझना भी जरूरी होता है कि गाना किस किरदार के लिए है और उस वक्त उसकी जिंदगी में क्या चल रहा है. फोटो साभार-@shreyaghoshal/Instagram

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link