Last Updated:
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ पर मंडरा रहा कानूनी संकट टल गया है. मेकर्स ने पुष्टि कर दी है कि आपसी विवाद सुलझने के बाद यह फिल्म अपनी तय तारीख यानी 23 अक्टूबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी .
सोनाक्षी-जहीर की फिल्म कब रिलीज होगी (फोटो साभार-imdb)
नई दिल्ली: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. ये दोनों इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. कुछ दिन पहले इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की खबरें सामने आई थीं, जिससे कपल के फैंस काफी निराश थे.
लेकिन अब मेकर्स ने साफ कर दिया है कि सारे विवाद सुलझ चुके हैं और यह फिल्म अपनी तय तारीख यानी आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है .
तय तारीख पर रिलीज होगी फिल्म
क्या था पूरा विवाद?
इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने को-प्रोड्यूसर्स के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर रोक लगाई थी. एंड मूवी प्रोडक्ट्स एलएलपी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. उनका आरोप था कि 8.85 करोड़ रुपये का निवेश वापस नहीं मिला और चेक भी बाउंस हो गया था. इस कानूनी पेंच की वजह से फिल्म की रिलीज अधर में लटक गई थी, जिसे अब आपसी सहमति से पूरी तरह सुलझा लिया गया है .
कैसी है फिल्म ‘तू है मेरी किरण’?
करण रावल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सोनाक्षी और जहीर की फ्रेश जोड़ी नजर आने वाली है. यह फिल्म सिर्फ एक साधारण लव स्टोरी नहीं है. इसमें रोमांस के साथ-साथ मिस्ट्री और सस्पेंस का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा. फिल्म का पोस्टर सामने आने के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर काफी क्रेज बना हुआ है .