Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए 23 अक्टूबर का दिन कई मामलों में अच्छा रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज के अनुसार, आज आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है और लंबे समय से अटका पैसा भी वापस मिल सकता है. बिजनेस करने वाले जातकों को कारोबार बढ़ाने का मौका मिलेगा, वहीं नौकरीपेशा लोग नई नौकरी के लिए भी प्रयास कर सकते हैं. जानिए आज का शुभ रंग, शुभ अंक और दिन को बेहतर बनाने के उपाय.
23 October Vrishabh Rashifal: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पूर्वभाद्रपद नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा राशि परिवर्तन कर कुंभ से मीन राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन मिला जुला होगा. आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है. वृषभ राशि वाले आज नया वाहन भी खरीद सकते हैं. यह समय इस लिहाज से भी आपके लिए काफी बेहतर है. आज आपको आपके बकाया पैसा भी वापस मिल सकता है.
व्यवसाय को मिलेगा विस्तार
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहें है आज वो अपने व्यवसाय को विस्तार दें सकते हैं. आज आप अपने वाणी में मधुरता रखेंगे तो इससे आपके काम भी बनेंगे. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज वो सकरात्मक ऊर्जा के साथ काम करेंगे. आज आप चाहें तो नई नौकरी के लिए भी कोशिश कर सकते हैं. जो लोग स्टूडेंट्स है आज उन्हें अपना फोकस अपनी पढ़ाई पर रखना होगा.
सरकारी निवेश में सुरक्षित रिटर्न
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहें है आज वो सरकारी स्कीम में पैसा निवेश कर सकते हैं. इससे आपके पैसे सुरक्षित भी रहेंगे और आपको फिक्स रिटर्न भी मिलेगा. आज आप भूलकर भी चांदी में पैसा निवेश न करें वरना आपको इसका खामियाजा झेलना पड़ेगा.
लव लाइफ में आएगी खुशहाली
वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर है आज उनके लव लाइफ में खुशहाली आएगी. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. यह समय उस लिहाज से भी आपके लिए काफी बेहतर है. जो लोग शादीशुदा है आज उनका दिन सामान्य होगा. आज आप अपने परिवार को थोड़ा वक्त जरूर दें. इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे.
आज दही का सेवन करें
आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक माता लक्ष्मी की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप यदि घर के बाहर किसी जरूरी काम से जा रहे हैं, तो दही का सेवन करकर ही निकले. इससे आपके काम जरूर बनेंगे.