Sonia Gandhi Instagram debut 2026। Sonia Gandhi first Instagram post। 79 की उम्र में Gen-Z कनेक्‍ट के लिए इंस्‍टा पर सोनिया, सिर्फ 3 को कर रही फॉलो

Sonia Gandhi Instagram debut 2026। Sonia Gandhi first Instagram post। 79 की उम्र में Gen-Z कनेक्‍ट के लिए इंस्‍टा पर सोनिया, सिर्फ 3 को कर रही फॉलो


होमताजा खबरदेश

79 की उम्र में Gen-Z कनेक्‍ट के लिए इंस्‍टा पर सोनिया, सिर्फ 3 को कर रही फॉलो

Last Updated:

Sonia Gandhi Instagram: सोनिया गांधी ने 79 साल की उम्र में इंस्टाग्राम पर अपना आधिकारिक अकाउंट शुरू किया. उनकी पहली पोस्ट में आगामी किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ की झलक दिखती है. वीडियो में प्रियंका गांधी वाड्रा भी नजर आईं. सोनिया ने किताब को प्रेम, कर्तव्य, अपनों को खोने और अपनेपन की तलाश की कहानी बताया. सोनिया इंस्‍टा पर केवल तीन लोगों को फॉलो कर रही हैं.

Zoom

सोनिया गांधी ने इंस्‍टाग्राम पर डेब्‍यू किया.

79 की उम्र में जब लोग आराम फरमाते हैं, तब सोनिया गांधी ने सीधे इंस्टाग्राम पर धमाकेदार एंट्री मारकर इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है. अब तक पार्टी के ऑफिशियल पेजों से लाइमलाइट में रहने वालीं सोनिया गांधी ने पहली बार खुद का ऑफिशियल अकाउंट बना लिया है. लेकिन सबसे मजेदार ट्विस्ट यह है कि इस ग्रैंड डेब्यू के बाद वह ना तो अपने नाती-नातिन को और ना ही देश-दुनिया के तमाम बड़े नेताओं को फॉलो कर रही हैं. जी हां, मैडम की फॉलोइंग लिस्ट एकदम सॉर्टेड और मिनिमलिस्टिक है. वह सिर्फ तीन ही अकाउंट्स को फॉलो कर रही हैं: बेटे राहुल गांधी, बेटी प्रियंका गांधी वाद्रा, और कांग्रेस का ऑफिशियल पेज. फैमिली गोल्स और पार्टी लॉयल्टी का ऐसा परफेक्ट कॉम्बिनेशन शायद ही किसी ने देखा होगा. जेन जी की भाषा में कहें तो यह अल्टीमेट ‘कोर फैमिली और वर्क वाइब’ है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही जनता का दिल जीत लिया है और लोग इस बात पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं.

इंस्‍टा पर आते ही बना ट्रेंडिंग वाइब
जैसे ही सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर कदम रखा, इंटरनेट का पारा चढ़ गया. अपने पहले ही दिन उन्होंने बेटे राहुल गांधी, बेटी प्रियंका गांधी वाद्रा और कांग्रेस के ऑफिशियल अकाउंट को फॉलो किया. वहीं, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेताओं ने भी तुरंत उन्हें फॉलो किया. देखते ही देखते कुछ ही घंटों के भीतर उनके फॉलोअर्स की संख्या 1 लाख के आंकड़े को पार कर गई, जबकि उनके पहले वीडियो को 1.80 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

सोनिया गांधी के इंस्‍टाग्राम पेज तक पहुंचने के लिए यहां क्लिक करें.
डेब्यू पोस्ट में दिखाई अपकमिंग बुक की ‘फर्स्ट लुक’
सोनिया गांधी ने अपनी पहली पोस्ट में कोई फॉर्मल पॉलिटिकल मैसेज देने के बजाय बेहद पर्सनल और वार्म वाइब शेयर की. वीडियो में वह अपनी आगामी बुक ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ की पहली कॉपी रिसीव करती दिख रही हैं और अपनी बेटी प्रियंका गांधी के साथ मिठाई बांटकर खुशियां मना रही हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “सभी को नमस्कार! इस पल को आप सभी के साथ शेयर करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है. यह मेरी किताब की पहली झलक है जो प्यार, फर्ज, अपनों को खोने के दर्द और अपनेपन को तलाशने की कहानी है.”

किताब में छिपी है पूरी लाइफ स्टोरी
‘हार्पर कॉलिन्स इंडिया’ द्वारा 10 नवंबर को पब्लिश की जा रही यह किताब सोनिया गांधी के जीवन की अनकही परतों को सामने लाएगी. इसमें इटली में उनके बचपन, 1965 में कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से हुई मुलाकात, भारत आकर साड़ी पहनने व हिंदी सीखने के अनुभवों से लेकर संजय गांधी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की त्रासदियों का जिक्र है. साथ ही 2004 में पीएम पद छोड़ने के ऐतिहासिक राजनीतिक मोड़ को भी शामिल किया गया है.



Source link