Last Updated:
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ में गेस्ट बनकर पहुंचे. कपल ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे किए. हालांकि, हंसी-मजाक के बीच फैंस का ध्यान विजय देवरकोंडा के उन खुलासों पर गया, जिसे फैंस रिश्ते में ‘रेड फ्लैग’ की तरह देख रहे हैं. रश्मिका मंदाना ने चैट शो में बताया कि उन्होंने विजय देवरकोंडा को शादी के लिए मनाया था, मगर एक्टर ने जिस तरह उस पर रिएक्शन दिया, उसने लोगों के जेहन में कई सवाल खड़े कर दिए.
नई दिल्ली: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के बाद साथ में पहली फिल्म ‘राणाबाली’ रिलीज हुई. हमेशा की तरह फिल्म में उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आई. वे फिल्म जगत के पसंदीदा कपल में से एक हैं. कपल ‘कॉफी विद करण’ शो में पहुंचे, तो अपनी जिंदगी के कई किस्से सुनाए. लोगों ने चैट शो बड़े ध्यान से देखा-समझा. वे अब उनके रिश्ते में ‘रेड फ्लैग्स’ का जिक्र कर रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@rashmika_mandanna)
विजय ने चैट शो में खुलासा कि रश्मिका शादी का जिक्र बार-बार करती थीं. वे ट्रेवल प्लान में पैरेंट्स को शामिल करते थे. विजय ने स्वीकारा कि मां के साथ रश्मिका की अच्छी बॉन्डिंग ने शादी का फैसला करने में मदद की. कपल के इन खुलासों ने फैंस के मन में कई सवाल छोड़ दिए. (फोटो साभार: Instagram@rashmika_mandanna)
जब करण जौहर विजय से पूछते हैं कि क्या उन्होंने रश्मिका को प्रपोज किया था, तो रश्मिका सिर हिलाकर मना कर देती हैं. इसके बाद, विजय अपनी बात रखते हुए कहते हैं, ‘उसने कहा कि चलो शादी कर लेते हैं. तुमने मुझसे लगभग 100 बार पूछा था.’ (फोटो साभार: Instagram@rashmika_mandanna)
Add News18 as
Preferred Source on Google
करण हैरान रह जाते हैं और रश्मिका की ओर देखते हैं. रश्मिका साफ कहती हैं कि वे एक साल तक उनसे यही पूछती रहीं. वे बोलीं, ‘मैंने एक साल तक उनसे पूछा.’ विजय तुरंत अपना बचाव करते हुए कहते हैं, ‘मैं कोई बुरा इंसान नहीं हूं.’ विजय ने जिस तरह जोर देकर बोला, वह किसी एक इंसान को मजाकिया लग सकता है, मगर दूसरे शख्स को शर्मिंदा कर सकता है. (फोटो साभार: Instagram@rashmika_mandanna)
रश्मिका का शादी के लिए बातचीत की शुरुआत करना गलत नहीं है. मगर कहानी को जिस तरह पेश किया गया, वह लोगों को परेशान करता है. कपल की बातों से ऐसा लगा कि रश्मिका साल भर शादी के लिए विजय को मनाती रहीं, वही विजय उनके जज्बातों को मजाक में लेते रहे. यहां सवाल उठता है कि जब कोई पार्टनर अपने रिश्ते से जुड़ी कोई निजी बात साझा करता है, तो क्या दूसरा पार्टनर उसकी गरिमा की रक्षा करता है या फिर उसे एंटरटेनमेंट का जरिया बना देता है?
(फोटो साभार: Instagram@rashmika_mandanna)
विजय देवरकोंडा ने यूट्यूबर शुभंकर मिश्रा से बातचीत में खुलासा किया था कि वे अपने दोस्तों के साथ घूमने जाना चाहते हैं. रश्मिका ने भी दुनिया घूमने की चाहत का जिक्र किया. फिर विजय ने कहते हैं, ‘मम्मी-पापा को सब दिखाना है.’ फैंस ने इस बातचीत में गौर किया कि विजय ने ट्रैवल प्लान में दोस्तों और परिवार को अहमियत दी. जबकि इन योजनाओं में रश्मिका की जगह उतनी साफ नहीं दिखती. विजय की बातों से साबित नहीं होता कि उनकी जिंदगी में रश्मिका दूसरे नंबर पर हैं, बल्कि इस पर चर्चा जरूर शुरू हो गई कि पार्टनर अपनी प्रायोरिटीज के बारे में एक-दूसरे से कैसे बात करते हैं. (फोटो साभार: Instagram@rashmika_mandanna)
विजय देवरकोंडा ने शुभंकर मिश्रा से बातचीत में कुछ ऐसी बातें बताईं, जिससे यह समझने में मदद मिलती है कि उन्हें रश्मिका शादी के लिए क्यों परफैक्ट लगीं. एक्टर ने बताया कि उन्हें यह देखकर कितनी खुशी हुई कि रश्मिका का उनकी मां के साथ कितना गहरा रिश्ता है. यह जुड़ाव उनके लिए बहुत मायने रखता था.
(फोटो साभार: Instagram@rashmika_mandanna)
विजय का उम्मीद करना कि उनका पार्टनर पैरेंट्स के साथ अच्छे से रहे, कोई बुरी बात नहीं है. मगर समस्या तब शुरू होती है, जब किसी महिला का अपने होने वाले ससुरालवालों के साथ रिश्ता, इस बात का पैमाना बन जाए कि वह एक पत्नी के रूप में कितनी ‘उपयुक्त’ है.
(फोटो साभार: Instagram@rashmika_mandanna)