Udaipur News: सलूंबर में दो बाइकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो अन्य घायल


Last Updated:

Udaipur News: सलूंबर जिले के धरियावाद मार्ग पर कल्याणा कला के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. हादसे में हडमतिया कला निवासी गणेश और खोलडी निवासी रमेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

Top Deals Inside

सलूंबर में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, 2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायलZoom

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

उदयपुर. सलूंबर के धरियावाद मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. झल्लारा क्षेत्र के कल्याणा कला के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में दोनों बाइकों पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया.

जानकारी के अनुसार, धरियावाद मार्ग पर कल्याणा कला के पास दो बाइकें आमने-सामने से आ रही थी. इसी दौरान दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में बाइक सवार चार युवक इसकी चपेट में आ गए. इनमें से दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

गणेश और रमेश की मौके पर ही मौत

इस दर्दनाक हादसे में हडमतिया कला निवासी गणेश और खोलडी निवासी रमेश की मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया. दोनों युवकों की अचानक मौत से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. वहीं, दुर्घटना में घायल हुए दो अन्य युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया. इसके बाद दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए. पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई दोनों बाइकों को जब्त कर थाना परिसर में रखवा दिया है. साथ ही हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

धरियावाद मार्ग पर हुए इस हादसे के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. हालांकि, दोनों बाइकों की भिड़ंत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.



Source link