Last Updated:
shreyas iyer statement: अय्यर ने कहा कि वह हमें कई विकल्प देते हैं, खासकर बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ, और दबाव में उनका शांत स्वभाव देखना वाकई शानदार था. हालांकि सीरीज के पहले मैच में नमन ने गेंदबाजी नहीं की. न्यूजीलैंड पहुंचने के दो दिन बाद ही मैच खेलने उतरे भारतीय खिलाड़ियों को जेट लैग यानी थकान महसूस हो रही थी. अय्यर ने मुस्कुराते हुए कहा कि शायद अब हमें जेट लैग को भूल जाना चाहिए. भारतीय कप्तान ने कहा कि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, बल्लेबाजी के लिए स्थितियां बेहतर होती गईं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद श्रेयस अय्यर का बयान
नई दिल्ली. कप्तान श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारत की रिकॉर्ड जीत के बाद गुरुवार को नमन धीर की तारीफ की और कहा कि यह ऑलराउंडर टीम को कई विकल्प देता है और साथ ही तनावपूर्ण स्थितियों में शांत रहता है. श्रेयस (28 गेंदों पर 42) और नमन (15 गेंदों पर नाबाद 42) की पारियों की बदौलत भारत ने संजू सैमसन के शानदार 67 रनों के दम पर 226 रनों के लक्ष्य को हासिल किया जो टी20 क्रिकेट में भारत का सबसे बड़ा रन चेज है.
भारत के ओपनर संजू सैमसन ने गुरुवार को कहा कि तीन बार की विश्व चैंपियन टीम ने मौका मिलने पर हमेशा पावरप्ले में ही मैच को खत्म करने पर जोर दिया है. सैमसन ने 33 गेंदों में 67 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें आठ चौके और चार छक्के शामिल थे, जिससे भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में चार विकेट से जीत हासिल की. 226 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सैमसन ने शुरुआत में ही तूफानी बल्लेबाजी की और पावरप्ले के अंदर ही 93 रन जोड़ दिए. भारत ने 19.4 ओवर में 6 विकेट पर 230 रन बनाकर टी20 इंटरनेशनल मैचों में अपना सबसे बड़ा सफल रन-चेज़ दर्ज किया.
धीर का धैर्य काम आया
नमन ने पिछले महीने ही भारत के लिए अपना डेब्यू किया था. अय्यर ने कहा कि वह हमें कई विकल्प देते हैं, खासकर बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ, और दबाव में उनका शांत स्वभाव देखना वाकई शानदार था. हालांकि सीरीज के पहले मैच में नमन ने गेंदबाजी नहीं की. न्यूजीलैंड पहुंचने के दो दिन बाद ही मैच खेलने उतरे भारतीय खिलाड़ियों को जेट लैग यानी थकान महसूस हो रही थी. अय्यर ने मुस्कुराते हुए कहा कि शायद अब हमें जेट लैग को भूल जाना चाहिए. भारतीय कप्तान ने कहा कि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, बल्लेबाजी के लिए स्थितियां बेहतर होती गईं. सैमसन ने भारत को शानदार शुरुआत दी और मेहमान टीम ने पावरप्ले में एक विकेट पर 94 रन बना लिए. सैमसन और अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन पर अय्यर ने कहा कि उन्हें बताने की जरूरत नहीं है कि क्या करना है, वे अच्छी तरह जानते हैं कि अपनी पारी को कैसे आगे बढ़ाना है. न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने कहा कि उनकी टीम सीरीज के अगले मैचों में भारतीय ओपनर्स के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी.
संजू की सोच
संजू से जब पूछा गया कि अगर लक्ष्य छोटा होता तो क्या भारत का बल्लेबाजी करने का तरीका अलग होता, तो उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मुझे नहीं लगता कि हम थोड़ा सा भी अलग खेलते, बस खेल के चरण अलग होते हैं. जब आपको पावरप्ले में बहुत अच्छी शुरुआत मिलती है तो आपका रवैया अलग होता है. हम इसे अलग तरह से देखते हैं जैसे पावरप्ले अलग है, बीच के ओवर अलग हैं और डेथ ओवर का चरण अलग है. इसलिए भले ही आप 170 रन का पीछा कर रहे हों और अगर आपको तेज शुरुआत मिल गई है, तो हम यह सुनिश्चित करते हैं कि पावरप्ले में ही मैच खत्म कर दें. पिछले कुछ सालों से हम यही बहुत अच्छे से कर रहे हैं. सैमसन ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि यह वही मानसिकता है जो हम दिखा रहे हैं. सिर्फ मैं और अभिषेक (अभिषेक शर्मा) ही नहीं, बल्कि भारतीय टीम के लिए जो भी खेल रहा है, हम 2024 का टी20 विश्व कप जीतने के बाद से यही शैली अपना रहे हैं. हमें बस वही करना है जो एक टीम के रूप में हमारे लिए काम कर रहा है.