Ramayana Ticket Price: रणबीर की ‘रामायण’ की सबसे सस्ती टिकट यहां, 200 से 3,000 तक है दाम, जानें कहां कितना रेट

Ramayana Ticket Price: रणबीर की ‘रामायण’ की सबसे सस्ती टिकट यहां, 200 से 3,000 तक है दाम, जानें कहां कितना रेट


Last Updated:

Ramayana: The Rise of a Legend दिवाली पर रिलीज होने वाली है. दशहरे से इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. अब रणबीर कपूर साई पल्लवी की फिल्म के टिकटों के दाम पता चले हैं. 200 से 3000 रुपये तक के टिकट बिक रहे हैं.

Top Deals Inside

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की रामायण: द राइज ऑफ ए लीजेंड की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. दो ही दिन के अंदर सवा लाख टिकट बिक भी चुके हैं. कई फॉर्मेट में फिल्म रिलीज होगी. शहर और थिएटर के हिसाब से टिकटों के दाम भी देखने को मिल रहे हैं. (Image: Instagram/@worldoframayana)

Variety India के मुताबिक, रामायण की टिकटों के दाम 200 रुपये से शुरू है और 3000 रुपये तक हैं. सबसे सस्ती टिकट 200 रुपये की है. जो कि बैंगलुरु के डोड्डाबल्लापुरा में केआरजी सौंदर्य महल के थिएटर की है. यहां कन्नड़ वर्जन की रामायण का टिकट 200 रुपये है. (Image: Instagram/@worldoframayana)

वहीं दूसरी ओर रामायण का सबसे महंगा टिकट मुंबई के लोअर परेल में फीनिक्स पैलोडियम के के PVR ICON में IMAX स्क्रीनिंग का देखने को मिला. यहां एक प्रीमियम रिक्लाइनर सीट की कीमत ₹3,170 है. (Image: Instagram/@worldoframayana)

Add News18 as
Preferred Source on Google

रिपोर्ट में बताया गया कि अलग अलग शहरों और अलग-अलग थिएटर और फॉर्मेट के हिसाब से रामायण के टिकट बिक रहे हैं. 5 नवंबर को रिलीज हो रही रामायण के 2D और 3D स्क्रीनिंग के टिकट ₹450 से ₹950 के बीच बताए जा रहे हैं. (Image: Instagram/@worldoframayana)

वहीं दिल्ली जैसे महानगर में PVR ECX चाणक्यपुरी में सुबह 9 बजे की 3D स्क्रीनिंग की कीमत बिना GST के करीब ₹339-₹407 तक है. जबकि मुंबई जैसे शहर के EROS INOX IMAX सिनेमा में सुबह 7:30 बजे की IMAX 3D स्क्रीनिंग के टिकट ₹530 से ₹680 के बीच दिखाई दिए. (Image: Instagram/@worldoframayana)

जबकि PVR ICON, फीनिक्स पैलेडियम में प्रीमियम रिक्लाइनर सीटों की कीमत IMAX स्क्रीनिंग के लिए ₹3,170 तक की भी है. ये कीमतें लिस्टिंग के आधार पर है. शोटाइम, सीट की उपलब्धता, टैक्स, बुकिंग प्लेटफॉर्म चार्ज के बाद ये कीमत बढ़ भी सकती है. (Image: Instagram/@worldoframayana)

रामायण की बात करें तो नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म का पहला भाग दिवाली पर 5 नवंबर को रिलीज होगा. जबकि दूसरा भाग अगले साल दिवाली पर आएगा. जिसे यश और नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. (Image: Instagram/@worldoframayana)

कास्ट की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, अनुपम खेर से लेकर रवि दुबे जैसे तमाम सितारे नजर आएंगे. (Image: Instagram/@worldoframayana)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link