Last Updated:
CA Topper Rajan Kabra Success Story: सीए फाउंडेशन से फाइनल तक… हर लेवल पर ऑल इंडिया रैंक 1! जानिए 2025 के सीए टॉपर राजन काबरा की इंस्पायरिंग सक्सेस स्टोरी. उन्होंने सीए पिता के गाइडेंस और ‘हैरी पॉटर’ की खास सीख से पहले ही प्रयास में इतिहास रच दिया था. राजन काबरा की सक्सेस स्टोरी हर सीए एस्पिरेंट को पढ़नी चाहिए.
CA Topper Rajan Kabra Success Story: राजन काबरा को हैरी पॉटर की कहानियों से जिंदगी के सबक मिले
नई दिल्ली (CA Topper Rajan Kabra Story). चार्टर्ड अकाउंटेंसी यानी देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक. इसका नाम सुनते ही अच्छे-अच्छे होशियार बच्चों के भी पसीने छूट जाते हैं. सीए सिलेबस और पासिंग परसेंटेज किसी चुनौती से कम नहीं हैं. कुछ लोग अपनी अकलमंदी, अटूट मेहनत और अचूक स्ट्रैटेजी के दम पर इस कठिन रास्ते को भी आसान बना देते हैं. ऐसे ही एक धुरंधर हैं मुंबई के राजन काबरा, जिन्होंने सीए फाइनल परीक्षा 2025 में AIR 1 हासिल करके अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया था.
सिर्फ रट्टा लगाना नहीं, कॉन्सेप्ट्स की गहराई है जरूरी
अक्सर स्टूडेंट्स सीए की तैयारी के दौरान मोटी-मोटी किताबें रटने में अपनी पूरी एनर्जी लगा देते हैं. लेकिन राजन काबरा का मानना है कि केवल रट्टा मारने से परीक्षा पास नहीं की जा सकती. जब तक आप थ्योरेटिकल कॉन्सेप्ट्स की गहराई नहीं समझेंगे और उन्हें प्रैक्टिकल लाइफ या बिजनेस सिनेरियो में अप्लाई करना नहीं सीखेंगे, तब तक बात नहीं बनेगी. एग्जामिनर हमेशा आपकी समझ और एनालिसिस को परखता है, न कि रटने की क्षमता को.
‘हैरी पॉटर’ से मिली कभी हार न मानने की सीख
सीए राजन काबरा की कहानी का सबसे दिलचस्प पहलू है कि वे ‘हैरी पॉटर’ सीरीज के बहुत बड़े फैन रहे हैं. उन्होंने सीरीज की 7वीं किताब को अपना पसंदीदा बताया है. वे कहते हैं कि हैरी पॉटर की काल्पनिक दुनिया और उसके संघर्षों से उन्हें बहुत बड़ा सबक मिला- परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, कभी भी हार नहीं माननी चाहिए. फिक्शन और जादू की उन कहानियों ने उन्हें मुश्किल वक्त में मानसिक मजबूती और पॉजिटिव सोच बनाए रखने की प्रेरणा दी.
CA Topper Rajan Kabra: सीए 2025 टॉपर राजन काबरा की कहानी एस्पिरेंट्स के लिए मिसाल है (फोटो सोर्स: LinkedIn)
सीए पिता से मिला बेस्ट गाइडेंस
किसी भी लंबी और कठिन परीक्षा की तैयारी में मेंटल प्रेशर बहुत ज्यादा होता है. राजन बताते हैं कि जब कभी उनका पढ़ाई से मन उचटता था या थकान हावी होती थी तो उनके माता-पिता, बहन और परिवार का सपोर्ट उनके लिए ढाल बनता था. सबसे बड़ा फायदा था कि उनके पिता खुद प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं. जब भी राजन किसी मुश्किल प्रैक्टिकल या टेक्निकल कॉन्सेप्ट में उलझते थे तो उनके पिता तुरंत उन्हें सही राह दिखा देते थे. घर पर ही बेहतरीन मेंटर मिल जाना उनकी सफलता की बड़ी वजह बना.
सिर्फ किताबी कीड़ा नहीं, मल्टी-टैलेंटेड पर्सनालिटी हैं राजन काबरा
राजन काबरा का रूटीन सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं था. उन्हें डिबेट्स में हिस्सा लेना, देश-दुनिया की बड़ी कॉन्फ्रेंस अटेंड करना, जनरल्स और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है. वर्तमान में वे Motilal Oswal में प्राइवेट इक्विटी के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. इससे पहले वह BCG (Boston Consulting Group) और KPMG जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ भी काम कर चुके हैं. इससे साबित होता है कि अच्छा प्रोफेशनल बनने के लिए एकेडमिक्स के साथ-साथ लीडरशिप और कम्युनिकेशन स्किल्स पर पकड़ होना भी जरूरी है.
राजन काबरा से सीखें सफलता के 3 गोल्डन रूल्स
- सटीक टाइम मैनेजमेंट और प्लानिंग: बिना सोचे-समझे पढ़ने के बजाय हर दिन और हर हफ्ते का स्पष्ट स्टडी प्लान तैयार करें.
- वर्क प्रेशर के साथ बैलेंस: अगर आप जॉब या आर्टिकलशिप के साथ सीए की तैयारी कर रहे हैं तो समय का सही इस्तेमाल करना सीखें.
- समाज के प्रति अप्रोच: सीए बनकर केवल बड़ा पैकेज हासिल करना ही लक्ष्य नहीं होना चाहिए. अपनी योग्यता का इस्तेमाल समाज में पॉजिटिव बदलाव लाने के लिए करना चाहिए.