Last Updated:
Diwali Decoration Tips: नवरात्रि के बाद अब लोग दिवाली की तैयारी में लग गए हैं. इस त्योहार में घरों की सुंदरता देखते ही बनती है. लोग न सिर्फ घर की सफाई करते हैं, बल्कि सुंदर रंग से पेटिंग, नई चादर-पर्दे, सोफे के कवर तक बदलते हैं. कई तरह की शो पीस, फ्लावर्स और लाइटिंग का भी इस्तेमाल होता है. यदि आप कम मेहनत और खर्च में अपने घर को लग्जरी लुक देना चाहते हैं, तो लाइटिंग के कलर का ध्यान रखना जरूरी है.
हर रंग की लाइट एक अलग और खास माहौल क्रिएट करती है. हालांकि ये चीज कमरे के रंग पर भी निर्भर करती है. इसलिए जब आप दीवाली पर घर को सजाने के लिए लाइट्स की खरीददारी करें तो रंगों को भी ध्यान में रखें. सही लाइट्स आपके घर को कम खर्च में लग्जरी लुक दे सकती है. यहां जानें डेकोरेटिव लाइट्स खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. (फोटो क्रेडिट- Ai जनरेटेड)
वार्म व्हाइट लाइट्स से दें लग्जरी लुक- अगर आप घर को क्लासी और महंगा लुक देना चाहते हैं, तो वार्म व्हाइट यानी हल्की पीली रोशनी वाली लाइट्स चुनें. इनकी सॉफ्ट रोशनी घर में आरामदायक और खूबसूरत माहौल बनाती है. इन्हें लिविंग रूम, बालकनी और पूजा के कोने में लगा सकते हैं. लकड़ी के फर्नीचर और हल्के रंग की दीवारों के साथ ये लाइट्स काफी अच्छी लगती हैं.
कूल व्हाइट लाइट्स से दिखेगा मॉडर्न लुक- सफेद रोशनी वाली लाइट्स उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हैं, जिन्हें साफ-सुथरा और मॉडर्न लुक पसंद है. इन्हें घर के प्रवेश द्वार, सीढ़ियों और बालकनी में लगा सकते हैं. सफेद रोशनी हल्के रंग की दीवारों और सिल्वर डेकोरेशन के साथ अच्छी लगती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
गोल्डन लाइट्स से सजाएं पूजा का कोना- दिवाली पर पूजा घर की सजावट का खास महत्व होता है. ऐसे में गोल्डन या हल्की पीली रोशनी वाली डेकोरेटिव लाइट्स चुनें. इन्हें मंदिर के आसपास, दीवारों या सजावटी शेल्फ पर लगाया जा सकता है. पीतल के दीये और सुनहरे सजावटी सामान के साथ इनका कॉम्बिनेशन खूबसूरत लगेगा.
मल्टीकलर लाइट्स से सजाएं बालकनी- अगर आप घर में रंगीन और उत्सव जैसा माहौल चाहते हैं, तो मल्टीकलर फेयरी लाइट्स इस्तेमाल कर सकते हैं. इन्हें बालकनी की रेलिंग, खिड़कियों और गार्डन में लगाएं. ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा रंगों का एक साथ इस्तेमाल करने से सजावट भरी-भरी लग सकती है. इसलिए आसपास के डेकोरेशन के हिसाब से लाइट्स चुनें.
ब्लू और पिंक लाइट्स से दें क्रिएटिव टच- कुछ अलग सजावट के लिए हल्की नीली या पिंक लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये बालकनी, पौधों के आसपास या किसी खास सजावटी कोने को आकर्षक बना सकती हैं. इन्हें वार्म व्हाइट लाइट्स के साथ सीमित मात्रा में इस्तेमाल करें, ताकि घर की सजावट संतुलित और खूबसूरत लगे.