आरा में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का इंजन फेल, 1 नंबर प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही ट्रेन; यात्री परेशान

आरा में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का इंजन फेल, 1 नंबर प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही ट्रेन; यात्री परेशान


Last Updated:

Sampark Kranti Express : आरा जंक्शन पर नई दिल्ली से गुवाहाटी जा रही सिलचर एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से ट्रेन करीब 30 मिनट तक प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी रही. इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी. ट्रेन के रुकने से लंबी दूरी की यात्रा कर रहे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

Zoom

आरा जंक्शन के पास नई दिल्ली से गुवाहाटी जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया. (फाइल फोटो)

आरा. बिहार के आरा जंक्शन से बड़ी खबर है. दरअसल आरा जंक्शन के पास नई दिल्ली से गुवाहाटी जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया है. इंजन में खराबी आने के बाद ट्रेन आरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर करीब 30 मिनट से खड़ी है. ट्रेन के अचानक रुकने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली से गुवाहाटी जा रही सिलचर एक्सप्रेस आरा जंक्शन पहुंचने के बाद आगे नहीं बढ़ सकी. बताया जा रहा है कि ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रोकना पड़ा. ट्रेन के काफी देर तक खड़े रहने से यात्रियों में भी परेशानी देखी जा रही है. कई यात्री ट्रेन के दोबारा चलने का इंतजार कर रहे हैं. यात्रियों को यह भी चिंता है कि इंजन की खराबी दूर होने में कितना समय लगेगा और ट्रेन कब अपने गंतव्य की ओर रवाना होगी.

यात्रियों को ट्रेन चलने का इंतजार

ट्रेन के रुकने की वजह से यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई है. खासकर लंबी दूरी की यात्रा कर रहे यात्रियों को ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर खड़े रहने से परेशानी हो रही है. फिलहाल रेलवे की ओर से इंजन में आई तकनीकी खराबी को दूर करने की कोशिश की जा रही है. इंजन की खराबी दूर होने और ट्रेन के दोबारा रवाना होने के बाद ही यात्रियों को राहत मिल सकेगी. इस मामले में रेलवे की ओर से आधिकारिक तौर पर ट्रेन के रवाना होने के समय की जानकारी का इंतजार है.



Source link