Last Updated:
भोपाल पांचवीं मंजिल की छत पर टहल रही सायरा खान के पैर में अचानक चुभन महसूस हुई. दर्द बढ़ने पर वह अस्पताल पहुंचीं, जहां जांच के दौरान पैर में गोली लगने की पुष्टि हुई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पैर में गोली लगी महिला की एआई जनरेटेड फोटो
भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक अजीब ही मामला सामने आया है. अपने घर की बिल्डिंग पर टहल रही एक युवती के पैर में चुभन से महसूस होती है. घाव से खून बहने पर अस्पताल ले जाएगा तो वहां इलाज के दौरान जो पुष्टि हुई उसने सबको हिला कर रख दिया है. जांच के बाद कोई आम चोट नहीं बल्कि गोली लगने की बात सामने आई. सायरा खान के साथ हुई इस घटना ने पुलिस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है. पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.
मामला भोपाल के टीला जमालपुरा इलाके में स्थित हैदर टावर का है. इस टावर में रहने वाली सायरा खान अपने अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल की छत पर टहल रही थी. इसी दौरान अचानक उन्हें उनके पैर में कुछ दर्द सा महसूस हुआ. उस समय सायरा खान को अंदाजा नहीं लगा कि उनके पैर में गोली लगी है. लेकिन कुछ देर बाद ज्यादा तकलीफ होने के कारण वह इलाज कराने अस्पताल पहुंची. इलाज के दौरान जांच हुई तो पता चला कि सायरा के पैर में गोली लगी है. महिला का अभी इलाज चल रहा है.
घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद किया गया सील
वहीं, जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो वह भी अचंभे में पड़ गए. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंची एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. FSL की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद फ्लैट को सील कर दिया गया है. अब पुलिस महिला के बयान और घटना से जुड़ी परिस्थितियों को लेकर जांच पड़ताल कर रही है. फिलहाल अभी पुलिस ने किसी आरोपी की भूमिका की बात नहीं की है.
घटना की हर पहलू से की जा रही जांच
ASP शैलेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. फिलहाल, अभी ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि महिला को लगी गोली किधर और कहां से आई थी. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.