Patna News: फुलवारी शरीफ में दलित परिवार पर हमला, 12 लोग घायल, चाकूबाजी में दो की हालत गंभीर


Last Updated:

पटना के फुलवारी शरीफ स्थित इशोपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया. आरोप है कि संजय यादव और उनके परिवार के करीब 25 लोगों ने दलित परिवार के घर में घुसकर हमला किया. घटना में 12 लोग घायल हो गए, जिनमें रामकुमार चौधरी और पंकज कुमार की हालत गंभीर है. बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस पर भी हमले का आरोप है. पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

फुलवारी शरीफ में दलित परिवार पर हमला, 12 लोग घायल, दो की हालत गंभीरZoom

परिवार ने लगाया हमले का आरोप

पटना: बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में मूर्ति विसर्जन के दौरान शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया. आरोप है कि इसके बाद एक दलित परिवार के घर में घुसकर मारपीट और चाकूबाजी की गई. इस घटना में परिवार के 12 लोग घायल हो गए. इनमें दो लोगों को चाकू मारा गया है. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. उनका इलाज पटना एम्स में चल रहा है. घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस पर भी हमला किया गया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए.

यह घटना फुलवारी शरीफ के इशोपुर इलाके की बताई जा रही है. घायलों के अनुसार, संजय यादव और उनके परिवार के करीब 25 लोग रामकुमार चौधरी के घर पहुंचे और हमला कर दिया. आरोप है कि हमलावरों ने परिवार के सदस्यों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और चाकू से भी हमला किया. इस दौरान घर के करीब 12 लोग घायल हो गए.

दो लोगों को चाकू मारा
घायलों में रामकुमार चौधरी और पंकज कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है. इनके अलावा अमन, रिया कुमारी, बहादुर चौधरी, लालमुनी देवी, पंकज चौधरी, अंकित, आरती देवी, अजय चौधरी, दीपक और अनिल भी घायल हुए हैं. सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज एम्स में चल रहा है. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें सड़क पर मारपीट और चाकूबाजी होते दिखाई देने की बात कही जा रही है.

पुलिस पर भी हमला करने का आरोप
बताया जा रहा है कि इशोपुर पुलिस चौकी घटनास्थल के पास ही है. स्थानीय लोगों के अनुसार, हंगामे की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों को बचाने की कोशिश की. आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की. इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया. पुलिस बल के पहुंचने के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका. घायलों का आरोप है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और इससे पहले भी कई बार हमला किया जा चुका है. हालांकि, विवाद की पुरानी वजह और घटना के पीछे के कारणों की पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी.

दो लोग हिरासत में
इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं. फिलहाल घायलों का इलाज जारी है.



Source link