श्रद्धा दुबे तो निकली बड़ी खिलाड़ी, Z गैंग से भी कनेक्शन, लखनऊ लेकर आई पुलिस, बचना हुआ मुश्किल

श्रद्धा दुबे तो निकली बड़ी खिलाड़ी, Z गैंग से भी कनेक्शन, लखनऊ लेकर आई पुलिस, बचना हुआ मुश्किल


Last Updated:

शिवा शर्मा की मौत के बाद फरारी काट रही श्रद्धा दुबे की जुल्फिकार गैंग द्वारा मदद करने की जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि उसे कानपुर में छिपने की जगह मुहैया कराने वाला था. इसके अलावा लखनऊ पुलिस श्रद्धा दुबे सहित तीनों आरोपियों को हजरतगंज कोतवाली लेकर आई है.

Zoom

श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि दुबे और उसके ड्राइवर को पुलिस लखनऊ लेकर आ गई है.

ऋषभ मणि त्रिपाठी/लखनऊः शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपित श्रद्धा दुबे के लगातार आपराधिक कनेक्शन सामने आ रहे हैं. पहले गैंगस्टर ऋषभ राय और अब जुल्फिकार गैंग से कनेक्शन का खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक Z गैंग ने नागपुर में श्रद्धा को संरक्षण देने का भरोसा दिया था. Z यानी कि जुल्फिकार गैंग ने नागपुर के पास एक फार्म हाउस में ठहराने के लिए बुलाया था. फॉर्म हाउस में शिफ्ट होने से पहले ही पुलिस ने लोकेशन ट्रैक कर ली. ज़ुल्फ़िकार को कथित Z गैंग का सरगना बताया जा रहा है.

जुल्फिकार गैंग पर कई संगीन आरोप
इस गैंग पर मुंबई के पश्चिमी इलाकों में रंगदारी कारोबारी को धमकाने और हिंसा जैसी वारदातों में शामिल होने के आरोप हैं. जुलाई में एक बिल्डर से 25 लख रुपए की रंगदारी मामले में जुल्फिकार मोहसिन समेत 12 को गिरफ्तार किया गया था. अगस्त में इस मामले में मकोका लगाया गया। सूत्रों का दावा है की गैंग के तार ड्रग्स और के स्मगलिंग से भी जुड़े हैं. रेव और पेज-3 पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई के आरोप इस गैंग पर है. सूत्रों के मुताबिक, इस नेटवर्क की गतिविधियों को लेकर अहम सबूत होने का दावा है.

FaceTime पर डीलिंग का दावा
श्रद्धा और उसके गैंग के सदस्य कथित तौर पर FaceTime के जरिए संपर्क में रहते थे. श्रद्धा के पास से तीन आईफोन बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है. बता दें कि लखनऊ का चर्चित शिवा मर्डर केस में आज आरोपी श्रद्धा दुबे, दूसरी आरोपी और श्रद्धा दुबे की छोटी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को उत्तर प्रदेश पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लेकर आई है और हजरतगंज कोतवाली ले गई है.

आज कोर्ट में पेश होंगे तीनों आरोपी
अब तीनों आरोपियों का मेडिकल कराया जाएगा और मेडिकल के बाद जिला अदालत यानी लखनऊ कोर्ट में पेश किया जाएगा. जाहिर तौर पर कोर्ट तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज देगी. तो वहीं लखनऊ पुलिस की कोशिश है कि तीनों आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करें और जितने भी सवाल लगातार पुलिस की कार्यशैली से लेकर शिवा मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाएं.

कौन-कौन से हो सकते हैं सवाल
फरारी के दौरान किसी ने उनकी मदद की??
उसे लोकेशन बदलने और कहां-कहां जाने के लिए कौन कह रह था??
FIR दर्ज होने के बाद जब वह नेपाल फरार हुई तो क्या किसी के कहने पर वह वापस लखनऊ आई थी??नागपुर वह किसके पास गई थी??
जिस तरीके की लाइफ स्टाइल श्रद्धा दुबे और उसकी बहन कैरी करती है. महंगे कपड़े-महंगे शौक, उनकी आय का स्रोत क्या है ??
सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिलता है कि वह मॉडल और इनफ्लुएंसर है तो ऐसे में क्या मॉडलिंग के इतने पैसे उसको मिल रहे हैं कि इतनी ज्यादा महंगे शौक पूरा कर लेती है??
शिव मर्डर केस में हत्या के धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है. बार-बार श्रद्धा दुबे अपने वीडियो बयान में यह दावा करती रही है कि शिवा ने आत्महत्या की है और वह भी उसके आंख के सामने तो ऐसे में उसके दावों में कितनी सच्चाई है इस बात का भी पता लखनऊ पुलिस लगाएगी??
अगर श्रद्धा दुबे के बात माने तो शिव ने आत्महत्या की की है?? तो आत्महत्या करने की वजह क्या रही?? इसके अलावा क्या श्रद्धा दुबे ने शिवा को आत्महत्या करने के लिए उकसाया. क्योंकि सोशल मीडिया पर कई ऑडियो क्लिप वायरल हुए हैं, जिसमें श्रद्धा दुबे शिवा को धमकाती और गाली देती नजर आ रही है.
Kgmu अस्पताल में शिव की मां को शिवा का बॉडी दिखाकर क्यों फरार हो गए सभी लोग ?? क्यों नहीं शिवा की मां को सच्चाई उसी वक्त बताया ??
श्रद्धा दुबे का मुताबिक मृतक शिवा बहुत ज्यादा आर्थिक तंगी में था, जिसकी वजह से तनाव में रहता था. ऐसे में शिवा की मां को श्रद्धा दुबे ने जानकारी क्यों नहीं दी ??



Source link