Last Updated:
Bharatpur Traffic System: भरतपुर में विकास कार्यों के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हो रहा है. हीरादास बस स्टैंड से काली बगीची तक सड़क और अन्य विकास कार्य चल रहे हैं, जबकि काली बगीची से बिजलीघर चौराहे तक ओवरब्रिज निर्माण का काम तेजी से किया जा रहा है. इसके अलावा शहर के कई प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण भी कराया जा रहा है. निर्माण कार्यों के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो सकती है और व्यस्त समय में जाम की स्थिति बन सकती है. ऐसे में लोगों को घर से निकलने से पहले अपने रास्ते की स्थिति का ध्यान रखने और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है.
भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर में इन दिनों विकास कार्यों के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हो रहा है. कहीं सड़कों की खुदाई चल रही है तो कहीं ओवरब्रिज निर्माण और चौराहों के सौंदर्यीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है. ऐसे में वाहन चालकों और आम लोगों को आवागमन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई जगहों पर लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है.
घर से निकलने से पहले मार्गो की स्थिति का पता कर लें
भरतपुर के प्रमुख मार्गों पर निर्माण कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है. खासकर व्यस्त समय में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपने मार्ग की स्थिति का ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें. इसके अलावा शहर के कई प्रमुख चौराहों का भी सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है. इन कार्यों का उद्देश्य शहर को बेहतर स्वरूप देना यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना और प्रमुख स्थानों को आकर्षक बनाना है.निर्माण कार्य पूरा होने तक आमजन को कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है.
विकास कार्यो से शहर की बदलेगी तस्वीर
विकास कार्यों के पूरा होने के बाद शहर की सड़कों और चौराहों की तस्वीर बदली हुई नजर आने की उम्मीद है. ओवरब्रिज बनने और यातायात संबंधी सुविधाओं में सुधार होगा. शहर में चल रहे निर्माण कार्यों के कारण वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है. जल्दबाजी से बचें यातायात नियमों का पालन करें और जहां निर्माण कार्य चल रहा है. वहां संकेतों के अनुसार ही आगे बढ़ें. अब देखना होगा कि भरतपुर में चल रहे ये विकास कार्य कब तक पूरे होते हैं और शहरवासियों को जाम व यातायात संबंधी परेशानियों से कितनी राहत मिलती है.