यूपी में कुल 19 लोगों की मौत, विसर्जन के दौरान अलग-अलग हादसों ने ले ली जान, गोरखपुर में तो तीन भाई मरे

यूपी में कुल 19 लोगों की मौत, विसर्जन के दौरान अलग-अलग हादसों ने ले ली जान, गोरखपुर में तो तीन भाई मरे


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मां दुर्गा के विसर्जन के दौरान हुए हादसों में कुल 19 लोगों की मौत हो गई. गोरखपुर में मूर्ति में करंट उतरने से तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो सगे भाई और एक मौसेरे भाई शामिल हैं. इसके अलावा सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई.

Zoom

दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए कई हादसे. (सांकेतिक तस्वीर- एआई इमेज)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में विजयादशमी पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और मेले के दौरान अलग-अलग हादसों में 19 लोगों की मौत हो गई. इनमें से 11 मौत डूबने से हुई है. इसके अलावा पांच लोगों की मौत सड़क हादसे में हुई है. जबकि करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई.

गोरखपुर में करंट लगने से तीन भाइयों की मौत
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के जंगल अयोध्या प्रसाद इलाके में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखी प्रतिमा हाईटेंशन लाइन से छू गई. जिसके चलते उसमें करंट उतर आया और दे सगे भाइयों व एक मौसेरे भाई की मौत हो गई. तीनों की पहचान 17 वर्षीय लकी, 18 वर्षीय विक्की और 21 वर्षीय चंदन के रूप में हुई है. वहीं इस हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम लगाकर खूब हंगामा किया. हादसे के बाद विसर्जन यात्रा में ड्यूटी पर लगे दो सिपाहियों और बिजली निगम के एक जेई को सस्पेंड कर दिया गया. वहीं दो लाइनमैनों को बर्खास्त कर दिया गया.

कहां-कहां हुए सड़क हादसे
गोंडा जिले के वजीरगंज में मूर्ति विसर्जन से लौट रहे लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली ट्रक से टकरा गई. घायल संजय कोरी और आशीष गौतम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं अन्य 8 लोगों का इलाज जारी है. इसके अलावा सोनभद्र जिले में रेणूकोट-बीजपुर रोड पर दशहरा मेले में जा रहे लोगों से भरा टेंपो कार से टकरा गया. इस हादसे में 12 वर्षीय अंकुश, 23 वर्षीय अंजलि और 30 वर्षीय सुनील की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं 16 लोग घायल हो गए.

डूबने से कहां और कितनी हुई मौत

  • प्रयागराज जिले के कौंधियारा में दीवान का पूरा निवासी 22 वर्षीय अमित और उनका 20 वर्षीय भतीजा राहुल टोंस नदी में डूब गए, जिसके चलते उनकी मौत हो गई.
  • गोंडा जिले के तरबगंज में लक्ष्मणपुर के पास टेढ़ी नदी में डूबने से भैरमपुर निवासी 20 वर्षीय सुमित, 18 वर्षीय अभिषेक तिवारी और 20 वर्षीय रामविलास की मौत हो गई. इसके अलावा धानेपुर में भैसहवा घाट पर कुआनो नदी में शिवबक्शपुरवा निवासी तुलाराम शुक्ला की डूबने से मौत हो गई.
  • बाराबंकी जिले के फतेहपुर स्थित नंदरासी में तालाब में उतरे निजामपुर निवासी 40 वर्षीय अंबर प्रसाद डूब गअ. ग्रामीणों ने उन्हें निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
  • फतेहपुर जिले खगा के कुशियारीपुर में तालाब में उतरे 20 वर्षीय आदित्य, 18 वर्षीय राजा और 16 वर्षीय अभिमन्यु की डूबने से मौत हो गई. इसके अलावा जहानाबाद में तेजानगर के पास रिंद नदी में कुशियारीपुर निवासी अभिषेक की डूबने से मौत हो गई.



Source link