पटना और नई दिल्ली के बीच चलेगी एक और वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइम टेबल

पटना और नई दिल्ली के बीच चलेगी एक और वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइम टेबल


Last Updated:

त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन 22 अक्टूबर से नवंबर तक विभिन्न तिथियों पर संचालित होगा.

Zoom

पटना: बिहार की राजधानी और देश की राजधानी के बीच त्योहारी सीजन में ट्रेनों की दौड़ बढ़ाई जा रही है. ऐसे में पटना से नई दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत स्पेशल चलाई जाएगी. आगामी त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा हेतु कई स्पेशल ट्रेनों के साथ ही पटना और नई दिल्ली के बीच 02252/02251 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस का परिचालन किया जा रहा है. रेलवे द्वारा अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा हेतु पटना और नई दिल्ली के मध्य एक और वंदे भारत स्पेशल 02253/02254 का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है. आगे आपको इसका रूट, शेड्यूल, समय और स्टॉपेज भी बता देते हैं.

गाड़ी सं. 02254 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस नई दिल्ली से 22 अक्टूबर से 26 नवंबर, 2026 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार, रविवार एवं मंगलवार को परिचालित किया जाएगा. दिल्ली से यह स्पेशल 08.35 बजे खुलकर 10.21 बजे अलीगढ़, 13.30 बजे कानपुर सेंट्रल, 15.45 बजे प्रयागराज, 18.00 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 19.26 बजे बक्सर एवं 20.10 बजे आरा रुकते हुए उसी दिन 21.30 बजे पटना जं. पहुंचेगी.

वापसी में, गाड़ी सं. 02253 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस पटना से 24 अक्टूबर से 28 नवंबर, 2026 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार, सोमवार एवं बुधवार को परिचालित की जाएगी.

पटना से यह स्पेशल ट्रेन 10.00 बजे खुलकर, 10.38 बजे आरा, 11.25 बजे बक्सर, 13.10 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 15.35 बजे प्रयागराज, 17.50 बजे कानपुर सेंट्रल और 20.53 बजे अलीगढ़ रुकते हुए उसी दिन 23.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. इस फेस्टिवल स्पेशल में वंदे भारत के 20 कोच होंगे.



Source link