मछली पालन में 60% खर्च है फीड का, जहानाबाद के किसान ने बताया बचत का देसी जुगाड़

मछली पालन में 60% खर्च है फीड का, जहानाबाद के किसान ने बताया बचत का देसी जुगाड़


होमफोटोकृषि

मछली पालन में 60% खर्च है फीड का,जहानाबाद के किसान ने बताया बचत का देसी जुगाड़

Last Updated:

Fish Farming Feed Cost: मछली पालन एक ऐसा व्यवसाय है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था का रीढ़ बन चुका है. आज हर क्षेत्र में देखेंगे तो तालाब ही तालाब की खुदाई ही नजर आएंगी. मछली पालन की शुरुआत आसान है, लेकिन उससे लंबे समय तक बिजनेस के रूप में जीवित रखना एक चुनौती है. अगर आप इस तरह का व्यापार करते हैं तो सबसे पहले यह देखना होगा, हमारी पूंजी का निवेश सबसे अधिक कहां है? इससे आपको यह आइडिया मिलेगा, बड़ी पूंजी हमारी खर्च हो रही उसे कम कैसे किया जाए?

बिहार में भी मत्स्य पालन का स्तर अधिक बढ़ा है. मछली पालन के व्यवसाय से लाखों किसान जुड़े हुए हैं. हालांकि, कई किसान ऐसे हैं, जो शुरुआत करके फिर कुछ समय बंद कर देते हैं. क्योंकि यह मालूम नहीं रहता कि इस व्यवसाय को लंबे समय तक चलाने को क्या करना पड़ता है? ऐसे में आज हम जहानाबाद जिला के काको प्रखंड के अनुभवी मत्स्य किसान राजीव लोचन से समझेंगे कि आखिर क्या करना है, जिससे मत्स्य के क्षेत्र से बेहतर कमाई हो और लंबा व्यवसाय भी चल पाए?

राजीव लोचन ने Local 18 से बताया कि हमने मछली पालन की शुरुआत 5 साल पहले शुरू की थी. अभी तालाब के साथ बायोफ्लॉक सिस्टम टैंक भी रखे हैं. लगभग 5 बीघा जमीन में तालाब और बायोफ्लॉक दोनों सिस्टम है. शुरुआती दौर में हमें भी यह नहीं समझ आया कि कैसे इस व्यवसाय को लंबी रेस का घोड़ा बनाना है? रिसर्च किया और कई जगह ट्रेनिंग ली, जिसके बाद यह मालूम चला कि मछली पालन में सबसे ज्यादा खर्च कहां आता है और उस खर्च को कम कैसे किया जा सकता है?

इसी कड़ी में मछली की फीड कॉस्ट कटिंग पर कार्य करना शुरू कर दिया. आपके पास 10 कट्ठा का तालाब है और उसमें जासर के साथ IMC कल्चर पालते हैं तो एक कल्चर निकालने में करीब 4 लाख रुपए तक खर्च आएगा. इसमें 60 परसेंट यानि करीब 2.5 लाख से अधिक खर्च फीड पर आता.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ऐसे में उस फीड कॉस्ट को कट करने का बहुत साधारण तरीका के बारे में बताया और कहा कि इसे घर पर तैयार करें. इसके लिए गेहूं का चोकर, चावल की भूसी और गुड़ का इस्तेमाल कर मछली का खाना तैयार करें. यह बहुत साधारण है और इसे आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं. इसमें बहुत ज्यादा खर्च भी नहीं आता है और आसानी से बन भी जाता है. इस तरह बनाकर आप हर कल्चर में 1 से सवा लाख रुपए तक की बचत कर सकते हैं.

इसे बनाना भी आसान है और इसमें आपको चावल की भूसी, गेहूं का चोकर, सरसों की खली और गुड़ की जरूरत पड़ती है. अब इन सभी सामग्री को पानी में बॉयल कर दें. इसके बाद जब ठंडा हो जाए तो गोली की तरह बनाकर रख लें. फिर किसी ट्रे में करके तालाब में तीन लेयर में डाल दें. इस तरह जब मछली खाती है तो आपको फायदा हो सकता है.



Source link