‘बर्बाद करें अल्फाज मेरे’, ‘दशहरा’ उत्सव में गलती पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, सोशल मीडिया पर जमकर हुई किरकिरी

‘बर्बाद करें अल्फाज मेरे’, ‘दशहरा’ उत्सव में गलती पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, सोशल मीडिया पर जमकर हुई किरकिरी


Last Updated:

कोलकाता के एक दशहरा उत्सव में रणबीर कपूर ने एक बयान दिया था, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है. दरअसल, त्योहार के महत्व पर बात करते वक्त उनकी जुबान फिसल गई, जिस पर लोगों का ध्यान गया. रणबीर कपूर का बयान लोगों को इसलिए भी चुभ गया, क्योंकि वे नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में भगवान राम का रोल निभा रहे हैं. हालांकि, रणबीर कपूर ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

रणबीर कपूर ने फिल्म ‘रामायण’ के प्रमोशनल इवेंट में माफी मांगी.

नई दिल्ली: कोलकाता में ‘रामायण’ के एक प्रमोशनल इवेंट में रणबीर कपूर की जुबान फिसल गई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई और उन्हें ट्रोल किया गया. हालांकि, अब एक्टर ने सामने आकर माफी मांगी है. वे दशहरे के महत्व और बुराई पर अच्छाई की जीत के बारे में बात करने के लिए मंच पर आए थे. मगर रणबीर के शब्द उलझ गए. एक्टर की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोगों ने उनकी इस गलती के लिए उन्हें आड़े हाथों लिया.

रणबीर कपूर ने चेन्नई में एक दूसरे प्रमोशनल इवेंट में माफी मांगते हुए कहा, ‘मैं कल हुई एक घटना के लिए माफी मांगना चाहता हूं. मैं दशहरे के एक इवेंट में था, जहां मेरी जुबान फिसल गई. मैं असल में यह कहना चाहता था- बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में जीत अच्छाई और सच्चाई की ही होगी. इससे मुझे एआर रहमान सर और ‘रॉकस्टार’ के साथ किए गए अपने काम की याद आती है. मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि ‘जो भी मैं कहना चाहूं, बर्बाद करें अल्फाज मेरे’. इसलिए, मैं इसके लिए सच में माफी मांगता हूं.’



Source link