’35 लाख रुपये कैश में दिए थे या चेक से?’, मंत्री सुबोध उनियाल के दावे पर मीका सिंह के तीखे सवाल, बढ़ा विवाद

’35 लाख रुपये कैश में दिए थे या चेक से?’, मंत्री सुबोध उनियाल के दावे पर मीका सिंह के तीखे सवाल, बढ़ा विवाद


Last Updated:

कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस पर मंत्री सुबोध उनियाल की आपत्ति के बाद विवाद बढ़ गया है. मंत्री ने दावा किया कि सिंगर को स्टेज पर परफॉर्म करने के लिए 35 लाख रुपये दिए गए थे, मगर वे वहां गाने पर सिर्फ लिप सिंकिंग कर रहे थे. अब मंत्री के दावे पर दलेर मेहंदी के भाई मीका सिंह ने आपत्ति जताई है और सवाल पूछकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. दलेर मेहंदी विवाद पर लोगों के मत अलग-अलग हैं, हालांकि बॉलीवुड के ज्यादातर सितारे उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मीका सिंह की मंत्री को खरी-खरी

नई दिल्ली: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने कुंजापुरी मेले में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को स्टेज पर डपट दिया और उनकी गायकी पर सवाल उठाए. मंत्री ने उनके गाने की क्षमता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वे नशे में थे, इसलिए स्टेज पर परफॉरमेंस नहीं कर पाए. मंत्री सुबोध ने दावा किया कि शो के लिए दलेर मेहंदी को 35 लाख रुपये का भुगतान किया गया था. अब मीका सिंह ने मंत्री के दावे पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया है.

मीका सिंह ने मंत्री के बयान पर आपत्ति जताते हुए पोस्ट किया, जिसमें वे सवाल कर रहे हैं, ‘सर आपने 35 लाख रुपये कैश में दिए थे या चेक से? अगर आपके पास भुगतान की रसीदें हैं, तो प्लीज जनता के सामने शेयर करें, ताकि सबको सच पता चल सके. शुक्रिया!’ मीका सिंह की पोस्ट के साथ वीडियो भी है. सिंगर के पोस्ट पर कमेंट करके लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर कहता है, ‘क्या नेता लोग वोट लेने के बाद अपने कमिटमेंट पूरे करते हैं? ये भी तो जनता को बेवकूफ बनाते हैं. इनका रवैया निंदनीय है.’



Source link