4.52 करोड़ कुल लागत, छत्तीसगढ़ में एक पुल बनने से 4 जिलों को फायदा; संकरी पुलिया से मिलेगी निजात

4.52 करोड़ कुल लागत, छत्तीसगढ़ में एक पुल बनने से 4 जिलों को फायदा; संकरी पुलिया से मिलेगी निजात


Last Updated:

छत्तीसगढ़ में मरगा नाला के ऊपर पुल बनने से तीन जिलों को सीधा फायदा होगा. इनमें जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिले शामिल हैं. अब पुल बनाने का काम काफी तेजी के साथ किया जा रहा है और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की इस पर सीधी निगाह है. अभी संकरी पुलिया होने की वजह से भारी वाहनों को गुजरे में काफी परेशानी होती है. पुल बनने के बाद ऐसी स्थिति नहीं बनेगी.

Zoom

छत्तीसगढ़ में एक पुल बनने से चार जिलों को फायदा

छत्तीसगढ़ में जशपुर-सन्ना मार्ग पर मरगा नाला में 4 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से पुल बनाया जा रहा है. इस पुल के बनने से लोगों को काफी फायदा होगा. पुल बनने के बाद जशपुर जिले का सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों की ओर आना-जाना बहुत ही आसान होगा. इसके अलावा किसानों को अपना माल एक जगह से दूसरे जिले में ले जाना बहुत ही फायदेमंद होगा. कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी इससे लाभ मिलेगा.

संकरी पुलिया होने से लोगों को हो रही परेशानी
अभी मरगा नाला पर संकरी पुलिया मौजूद होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. पुलिया की चौड़ाई कम होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती थी और कई बार जाम लगने की स्थिति बन जाती थी. बड़े वाहनों का यहां से निकलना काफी मुश्किल हो जाता था. अब इन्हीं समस्याओं का समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आदेश के बाद पुल को तेजी के साथ बनाया जा रहा है.

इन जिलों को होगा फायदा
जशपुर-सन्ना मार्ग क्षेत्र की एक तरह से लाइफ लाइन है. यह मार्ग जशपुर जिला मुख्यालय को सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों की ओर जाने वाले मार्गों से जोड़ता है. मरगा नाला पर पुल बनने से इन जिलों के बीच आवागमन ज्यादा आसान होगा और संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी.

जिले में करीब 22 पुल बनाने की मिल चुकी है मंजूरी
अभी जशपुर जिले के सड़क और बुनियादी ढांचे के विकास को खास तवज्जो दी जा रही है. आने-जाने की सुविधाओं को बेहतर करने के लिए जिले में 22 पुल बनाने के लिए करीब 109 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस पर खास ध्यान दे रहे हैं. इन पुलों के बनने से ग्रामीण लोगों को काफी फायदा होने की उम्मीद है.

जशपुर जिले के अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में नदी-नालों के कारण बारिश के मौसम में आना-जाना कठिन हो जाता है. ऐसे में पुलिस बनने से दूर-दराज के इलाकों को काफी सुविधा होगी. अभी मरगा नाला पर पुल के निर्माण कार्य में तेजी आने से क्षेत्रवासियों में उत्साह है.



Source link