‘इनके लिए नियम कानून थोड़े है’, IPS अंकिता शर्मा के नीली साड़ी में AK-47 चलाने पर भड़के लोग; सुनाई खरी-खोटी

‘इनके लिए नियम कानून थोड़े है’, IPS अंकिता शर्मा के नीली साड़ी में AK-47 चलाने पर भड़के लोग; सुनाई खरी-खोटी


Last Updated:

IPS Ankita Sharma: छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस अधिकारी अंकिता शर्मा एक बार फिर से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. उन्होंने दशहरे के मौके पर शस्त्र पूजन के दौरान AK-47 साड़ी पहनकर चलाई. इसके बाद सोशल मीडिया पर एक धड़ा उनके इस कदम को सही बता रहा है, तो दूसरा धड़ा उनकी जमकर आलोचना कर रहा है. आइए जानते हैं, इसके बारे में.

Zoom

IPS अंकिता शर्मा के AK-47 चलाने पर गुस्साए लोग

Who Is Ankita Sharma: दशहरे के मौके पर छत्तीसगढ़ की चर्चित आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा चर्चा में आ गई हैं. उन्होंने शस्त्र पूजन के बाद नीली साड़ी पहनकर एके-47 राइफल से आसमान में हवाई फायरिंग कर दी. इसके बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है. आमतौर पर लोग पुलिसवालों को वर्दी में देखते हैं, लेकिन जैसे ही उन्होंने अंकिता को साड़ी में बंदूक चलाते देखा, तो लोग हैरान रह गए. कई लोगों ने उनके इस कदम की जमकर तारीफ की है, तो भारतीय सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल कंवल जीत सिंह ढिल्लों ने उनकी आलोचना की है. सोशल मीडिया पर भी अंकिता को लोगों ने आड़े हाथों लिया है.

लोगों ने सोशल मीडिया पर की आलोचना
अंकिता शर्मा के AK-47 चलाने का अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जहां कई लोगों ने कमेंट्स में उनकी आलोचना की है और कई लोगों ने उनका पक्ष लिया है. योगेंद्र कुमार नाम के यूजर ने लिखा है कि इनके लिए कोई नियम कानून थोड़े हैं. वहीं निशांत नाम के यूजर ने लिखा है कि यह बिल्कुल भी सेफ नहीं लग रहा है. हिमंक चौधरी नाम के यूजर ने लिखा है कि एक IPS अधिकारी होने का मतलब है. आम भारतीय जनता का मालिक होना. निर्भय सिंह के नाम के यूजर ने लिखा है कि मुझे इसकी आवाज पसंद है.

अंकिता शर्मा के वायरल वीडियो पर लोगों को कमेंट्स

रतन शारदा नाम के यूजर उसके पक्ष में दिखे. उन्होंने लिखा है कि मुझे कोई समस्या नहीं दिखती. क्या उसकी आलोचना करने वाले लोग, बस शिकायतें करते रहने से ऊपर उठ सकते हैं?

अंकिता शर्मा के वायरल वीडियो पर लोगों को कमेंट्स

कौन हैं अंकिता शर्मा
अंकिता शर्मा छत्तीसगढ़ कैडर की 2018 बैच की IPS अधिकारी हैं. वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की रहने वाली हैं. उनके पिता कारोबारी हैं. वह ‘लेडी सिंघम’ के नाम से प्रसिद्ध हैं और उनकी पहचान एक ऐसी महिला पुलिस अधिकारी के रूप में बनी है, जिन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी जिम्मेदारियां संभाली हैं. UPSC एग्जाम में शुरुआत में उन्हें सफलता नहीं मिली थी. वह दो बार फेल हुई थीं. बाद में तीसरे प्रयास में उन्होंने ऑल इंडिया 203वीं रैंक हासिल की.

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं अंकिता शर्मा
अंकिता शर्मा को छत्तीसगढ़ के भाटापारा में पहली पोस्टिंग मिली. वह रायपुर के आजाद चौक की सीएसपी भी रहीं. मई 2022 में उन्हें खैरागढ़ का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और लोगों के साथ कई नई जानकारी साझा करती रहती हैं. अंकिता के पति विवेकानन्द शुक्ला भारतीय सेना में अधिकारी हैं.



Source link