ओल्‍ड RTR फ्लाईओवर हुआ बंद! IGI Airport से वसंत विहार जाने वालों की बढ़ेगी परेशानी, जानें कबतक खुलने की उम्मीद

ओल्‍ड RTR फ्लाईओवर हुआ बंद! IGI Airport से वसंत विहार जाने वालों की बढ़ेगी परेशानी, जानें कबतक खुलने की उम्मीद


होमताजा खबरDelhi

ओल्‍ड RTR फ्लाईओवर बंद! IGI Airport से वसंत विहार जाने वालों की बढ़ेगी परेशानी

Last Updated:

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से वसंत विहार की तरफ जाने वाले ओल्‍ड आरटीआर फ्लाईओवर सड़क को रिपेयर और मेंटेनेंस के चलते बंद कर दिया गया है. फ्लाईओवर बंद होने की वजह से सर्विस रोड़ पर सुबह और शाम लंबा ट्रैफिक जाम लगने की संभावना है. पीडब्‍ल्‍यूडी के अनुसार, रिपेयर का काम पूरा होने में कुछ दिन लग सकते हैं. अगर आप इस रूट से गुजरने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देख लें.

Zoom

ओल्‍ड आरटीआर फ्लाईओवर बंद होने की वजह से आईजीआई एयरपोर्ट से वसंतकुंज के बीच भारी जाम लगने की संभावना है. (एआई इमेज)

Delhi Traffic News: दिल्ली में ओल्ड आरटीआर फ्लाईओवर से गुजरने वाले लोगों को फिलहाल ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है. आईजीआई एयरपोर्ट से वसंत विहार की तरफ जाने वाले इस फ्लाईओवर को रिपेयर और मेंटेनेंस वर्क के चलते बंद कर दिया गया है. फ्लाईओवर के बीच सड़क का एक हिस्सा खराब हो गया था, जिसकी मरम्मत पीडब्ल्यूडी कर रहा हैं. दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस ने इस फ्लाईओवर से गुजरने वाले ट्रैफिक को आसपास गुजरने वाली सर्विस रोड की तरफ डाइवर्ट किया है. हालांकि, इन सर्विस रोड की क्षमता इतनी नहीं है कि वह पूरे ट्रैफिक को संभाल सकें.

लिहाजा, इस इलाके में पीकऑवर्स के दौरान भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिल सकता है. आपको बता दें कि ओल्ड आरटीआर फ्लाईओवर दिल्ली के इस हिस्से में ट्रैफिक के लिहाज से काफी अहम है. इस फ्लाईओवर का इस्‍तेमाल आईजीआई एयरपोर्ट के साथ-साथ गुड़गांव से दक्षिण दिल्‍ली जाने वाले वाहन चालक करते हैं. ऐसे में इसके बंद होने से इन वाहन चालाकों को लंबा ट्रैफिक जाम झेलना पड़ सकता है. दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस ने खासतौर पर सुबह और शाम में दबाव बढ़ने की आशंका है.

फ्लाईओवर के बीच सड़क की हो रही मरम्मत
अधिकारियों के अनुसार, फ्लाईओवर के बीच में सड़क के दो हिस्सों में रिपेयर और मेंटेनेंस की जरूरत थी. इसी वजह से यहां मरम्मत का काम शुरू किया गया है. अधिकारियों को उम्मीद है कि मरम्मत का मुख्य काम अगली सुबह तक पूरा हो जाएगा. हालांकि, सड़क की सतह को ठीक से सूखने और मजबूत होने में तीन से चार दिन का समय लग सकता है. इसी वजह से फ्लाईओवर को आम लोगों के लिए दोबारा खोलने में कुछ और समय लग सकता है. अधिकारियों को उम्मीद है कि रविवार शाम तक पूरा काम हो जाएगा और सोमवार सुबह से फ्लाईओवर पर फिर से गाड़ियों की आवाजाही शुरू की जा सकेगी. हालांकि, इसे खोलने का अंतिम फैसला मरम्मत का काम पूरा होने और सड़क की स्थिति की जांच के बाद ही होगा.



Source link