Last Updated:
Maulana Wasi Asraf: संभल के मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना वसी अशरफ ने रील वीडियो बनाने वाली लड़कियों को नसीहत दे दी है. उन्होंने लड़कियों को पर्दे में रहकर रील बनाना चाहिए. बेपर्दा होने पर रेप जैसी घटनाएं होती है.
मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना वसी अशरफ.
संभल: सोशल मीडिया पर रील वीडियो बनाए वाली लड़कियों पर संभल के मुस्लिम धर्मगुरु वसी अशरफ ने टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि मुस्लिम लड़कियां पर्दे में रह कर रील बना सकती हैं. ताकि, रेप जैसी घटनाओं से मुस्लिम लड़कियां बच सके. उन्होंने मुस्लिम लड़कियों के रील बनाने के सवाल पर कहा कि पर्दे में रह कर मुस्लिम लड़कियां रील बना सकती हैं. मौजूदा दौर को खराब है. मुस्लिम लड़कियां पर्दे में रहें। बेपर्दा होने से रेप जैसी घटनाएं होती हैं.
उन्होंने अमेरिका इंग्लैंड के कल्चर से पर्दा खत्म होने और रेप जैसी घटनाएं होने का आरोप लगाया है. मौलाना ने कहा कि लड़कियां पर्दे में रहेंगी तो लोगों के जज्बात नहीं भड़केंगे और रेप नहीं होंगे. साथ ही मौलाना ने कहा कि कुछ लोगों को उनकी बात बुरी लगेगी.
पहले भी कई मुद्दों पर देते रहे है बयान
बताते चले कि मौलाना वसी अशरफ अपने बयानों को लेकर काफी चर्चाओं में रहते है. इससे पहले भी वे कई बार कई मुद्दों पर बयान देकर सुर्खियों में रहे है. इसी महीने उन्होंने मीट चाय का खर्च घटाकर बच्चों को तालीम देने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि समाज की तरक्की का सबसे मजबूत रास्ता तालीम है. अभिभावकों को गैर-जरूरी खर्चों में कटौती कर बच्चों की पढ़ाई पर अधिक पैसा खर्च करना चाहिए.
380 रुपए किलो मीट और 15-20 रुपए की चाय का उदाहरण देते हुए मौलाना वसी अशरफ ने कहा कि परिवार रोजमर्रा के खर्चों में थोड़ी बचत करके बच्चों की यूनिफॉर्म, किताबों और कोर्स के लिए पैसा जुटा सकते हैं. महंगे मीट और चाय पर होने वाले खर्च को कम करके वही रकम बच्चों की शिक्षा पर लगाई जा सकती है.
Written By: उज्जवल सिंह