ब्लॉग न लिख पाने पर अमिताभ बच्चन का छलका दर्द, फैंस ने कर डाली अनूठी गुजारिश- ‘सर बस पेट्रोल लिख दो’


Last Updated:

अमिताभ बच्चन 84 साल की आयु में किसी नौजवान की तरह काम कर रहे हैं. ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में उनकी जिंदादिली देखते ही बनती है. वे काफी व्यस्तता के बावजूद फैंस से इंटरैक्शन का मौका निकाल ही लेते हैं, मगर कुछ दिनों से वे ब्लॉगिंग नहीं कर रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी गैरमौजूदगी की वजह बताते हुए अनूठा पोस्ट किया, तो फैंस को उनसे गुफ्तगू करने का सुनहरा मौका मिल गया. वे अपने दिल की बात बिग बी से साझा कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

ब्लॉग न लिख पाने पर अमिताभ बच्चन का छलका दर्द, फैंस ने कर डाली अनूठी गुजारिशZoom

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग न लिख पाने की वजह बताई.

नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन फिलहाल ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ को होस्ट कर रहे हैं. वे 84 साल की आयु में किसी नौजवान की तरह काम कर रहे हैं, मगर बिग बी की इसी सक्रियता की वजह से उनके डॉक्टर और करीबी उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं. वे कुछ दिनों से फैंस के साथ संवाद नहीं कर रहे थे और न ही अपना ब्लॉग अपडेट कर रहे थे. उन्हें आराम करने की सख्त हिदायत दी गई थी, जिसे उन्होंने अपने ताजा ब्लॉग में बयां किया है.

अमिताभ बच्चन का फैंस के साथ संवाद का तरीका बड़ा अनूठा है. उन्होंने ताजा पोस्ट में फैंस के साथ अपना हाल बयां किया. वे पोस्ट में लिखते हैं, ‘ 9,10,11,12- माफ कीजिए. कुछ दिनों के लिए आराम और संवरने का समय निकालने को कहा गया है सो कुछ लिख नहीं पा रहा हूं.’ बिग बी के पोस्ट ने फैंस का दिल खुश कर दिया है. वे तरह-तरह की बातें करके अपनी खुशी जता रहे हैं. एक फैन लिखता है, ‘अब संभल के रहने का समय आ गया है. ठंडी धीरे-धीरे अब बढ़ने लगी है.’

(फोटो साभार: Facebook/Amitabhbachchan)

अमिताभ के लेखन की तारीफ कर रहे फैंस
अमिताभ के पोस्ट पर दूसरा यूजर लिखता है, ‘आप कितना ज्यादा लिखते हैं. और जो आप लिखते हैं, उसे समझने के लिए शायद आईएएस (IAS) की परीक्षा पास करनी पड़े, वो भी एकदम शुद्ध हिंदी में. खैर जो भी हो, इस उम्र में भी आपमें जबरदस्त ऊर्जा है. बहुत प्रेरणादायक.’ तीसरा फैन लिखता है, ‘मुझे बोल देते….. आपका इतना काम तो मैं कर लेता.’ चौथा यूजर कहता है, ‘2-3 शब्द लिखने में कितना टाइम लगता है सर.’

मौजूदा मुद्दों पर चर्चा करने की अपील
अमिताभ बच्चन से कुछ लोग उम्मीद कर रहे हैं कि वे अपनी पोस्ट के जरिये महंगाई जैसे मुद्दों को उठाएं. एक यूजर लिखता हैं, ‘एक बार महंगाई पर लिख दीजिए.’ दूसरा शख्स कहता है, ‘बस सर सिर्फ पैट्रोल लिख दो. हम सबके लिए इतना काफी है.’ फैन के एक कमेंट ने लोगों का दिल जीत लिया. वे लिखते हैं, ‘सर में आपका बहुत बड़ा फैन हैं , आपकी इतनी ज्ञानवर्धक बातें पढ़के में यूपीएससी का एग्जाम क्लियर करके डीएम पद पर कार्यरत हूं. जो लोग आपकी लेखनी को समझ नहीं पाते, मैं उन्हीं से उत्तर निकाल लेता हूं. क्या लिखते हैं आप? लोगों को खाम खा लगता है कि आप बकवास लिखते हैं, लेकिन मैं आपकी उन्हीं बातों से बड़े बड़े एग्जाम क्लियर कर देता हूं.’



Source link