उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की शोर है. इसी बीच 21 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है. इन्हें दिखाकर दावा किया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के जाट नेता राजकुमार भाटी ने हिंदू त्यागकर बौद्ध धर्म अपना लिया है. इन सोशल मीडिया पोस्ट को आगामी यूपी चुनाव 2027 से भी जोड़ा जा रहा है. कुछ लोग इसे समाजवादी पार्टी के हिंदू विरोधी होने की कसौटी पर भी रख रहे हैं. इन वीडियो के साथ कैप्शन में राजकुमार भाटी के हवाले से लिखे जा रहे हैं- ‘मैं ब्राह्मण-विष्णु-महेश, राम कृष्ण को भगवान नहीं मानूंगा, ना ही उनकी पूजा करूंगा…’.
दरअसल, वीडियो में दिख रहा है कि राजकुमार भाटी समेत कुछ लोग एक शख्स के कहने पर खड़े होकर माइक के सामने इन लाइनों को प्रण ले रहे हैं. वहीं राजकुमार भाटी के कुछ तथाकथित समर्थक सोशल मीडिया पर यह तक लिख रहे हैं कि वह तो इनके जाट होने की वजह से इनसे जुड़े थे. अब जब उन्होंने हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध ही बन चुके हैं तो इनसे किसी प्रकार का मतलब रखने की जरूरत नहीं है.
राजकुमार भाटी पर बीजेपी का हमला
राजकुमार भाटी ने खुद वायरल वीडियो का बताया सच
उन्होंने आगे लिखा- ‘बौद्ध धर्म और गौतम बुद्ध की शिक्षाओं के प्रति मेरा विशेष आकर्षण है और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं. बाबा साहब के विचारों का भी मेरे ऊपर गहरा प्रभाव है. लेकिन कल के कार्यक्रम के बाद बीजेपी आईटी सेल और अंधभक्त कट्टर वादियों ने सोशल मीडिया पर मेरे प्रति दुष्प्रचार कर रखा है कि मैंने हिंदू धर्म त्याग दिया है और धर्म परिवर्तन कर लिया है. मैं बाबा साहब की शिक्षा और गौतम बुद्ध के बताये उपदेशों का भरपूर समर्थन करते हुए यह गहरा विश्वास रखता हूं कि मुझे धर्म परिवर्तन करने की ना तो कोई आवश्यकता है ना ऐसा मेरा कोई इरादा है. हम किसी भी धर्म में रहकर मानवता की सेवा कर सकते हैं और भेदभाव, छुआछूत, घृणा, अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ बोल सकते हैं. कृपया भाजपा आईटी सेल के दुष्प्रचार में न फंसे और कोई गलतफहमी न पालें धन्यवाद. जय भीम. नमो बुद्धाय.’
ब्राह्मणों पर कॉमेंट कर फंस चुके हैं भाटी
मई 2026 में ही सपा नेता राजकुमार भाटी ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक कॉमेंट कर विवादों में फंस चुके हैं. उनके खिलाफ नोएडा में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है. इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें लखनऊ बुलाकर फटकार भी लगाई थी. राजकुमार भाटी के इसी बयान के बाद अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील की थी कि वे अपनी तरफ से कोई ऐसा बयान ना दें जिससे बीजेपी को 2027 के विधानसभा चुनाव में फायदा हो. अब राजकुमार भाटी एक बार फिर से बौद्ध धर्म के कार्यक्रम में वहां प्रण लेकर बुरी तरह बीजेपी के निशाने पर हैं.