‘पहले लक्ष्मी, अब सरस्वती भी आ गईं’, दीपिका-रणवीर की दूसरी बेटी के जन्म पर आदित्य धर ने अनोखे अंदाज में दी बधाई

‘पहले लक्ष्मी, अब सरस्वती भी आ गईं’, दीपिका-रणवीर की दूसरी बेटी के जन्म पर आदित्य धर ने अनोखे अंदाज में दी बधाई


Last Updated:

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं. कपल ने 19 सितंबर को अपनी दूसरी बेटी का स्वागत किया, जिसके बाद से ही उन्हें फिल्म इंडस्ट्री और फैंस की तरफ से लगातार बधाइयां मिल रही हैं. अब ‘धुरंधर’ के डायरेक्टर आदित्य धर ने भी खास अंदाज में कपल को बधाई दी है. उन्होंने लिखा, ‘पहले लक्ष्मी आईं, अब सरस्वती भी आ गईं’, और नन्ही परी के लिए ढेरों दुआएं दीं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

खास अंदाज से जीता दिल

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं. कपल ने 19 सितंबर को अपनी दूसरी बेटी का स्वागत किया. जैसे ही दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी शेयर की, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों की तरफ से उन्हें बधाइयां मिलने लगीं. अब फिल्म ‘धुरंधर’ के डायरेक्टर आदित्य धर ने भी दीपिका और रणवीर को खास अंदाज में बधाई दी है.

9 सितंबर को रणवीर और दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक मिक्स पोस्ट के जरिए खुशी-खुशी यह खबर शेयर की. इस पोस्ट में बच्चे के छोटे से पैरों के निशान के साथ लिखा था, “बेबी गर्ल का स्वागत है…19/9/2026…दुआ, दीपिका, रणवीर’. कपल के पेरेंट्स बनने के बाद से ही लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं और अब इस लिस्ट में आदित्य धर में शामिल हो गए हैं.

दीपवीर के लिए आदित्य धर ने लिखा खास मैसेज

आदित्य धर ने दीपिका और रणवीर को दूसरी बेटी के जन्म पर बधाई देते हुए लिखा, ‘पहले लक्ष्मी आईं, अब सरस्वती भी आ गईं!! आप दोनों के लिए बहुत-बहुत खुशी हुई. परिवार में एक और नन्ही परी का स्वागत है. भगवान उसे दुनिया की सारी खुशियां और प्यार दें. आदित्य के इस पोस्ट के बाद फैंस भी कपल को बधाइयां दे रहे हैं. दीपिका और रणवीर की दूसरी बेटी के जन्म की खबर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके लिए शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है.

View this post on Instagram





Source link