हार्दिक पंड्या की फिटनेस रिपोर्ट पर बड़ा खुलासा, टीम इंडिया से लंबी छुट्टी तय! IPL 2027 से पहले वापसी मुश्किल

हार्दिक पंड्या की फिटनेस रिपोर्ट पर बड़ा खुलासा, टीम इंडिया से लंबी छुट्टी तय! IPL 2027 से पहले वापसी मुश्किल


होमखेलक्रिकेट

हार्दिक पंड्या की फिटनेस रिपोर्ट पर बड़ा खुलासा, टीम इंडिया से लंबी छुट्टी तय!

Last Updated:

Hardik Pandya Injury: बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रीहैब से गुजर रहे हार्दिक पंड्या की फिटनेस इतनी खराब है कि वह अभी ढंग से जॉगिंग भी नहीं कर पा रहे हैं. अगले आठ सप्ताह तक धीरे-धीरे उनका रनिंग लोड बढ़ाया जाएगा. यानी मैच फिट होने में अभी उन्हें लंबा वक्त लगेगा. यानी यह ऑलराउंडर सीधे आईपीएल 2027 में ही एक्शन में नजर आ सकता है.

Zoom

हार्दिक पंड्या की फिटनेस प्रोगेस रिपोर्ट पर बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: लगातार इंजरी से जूझ रहे टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की वापसी में अभी और इंतजार है. बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे इस 33 साल के हरफनमौला खिलाड़ी की पिंडली के अंदरूनी हिस्से में स्ट्रेस इंजरी है, इससे पहले वह पीठ की सर्जरी भी करवा चुके हैं. दैनिक जागरण में छपी खबर की माने तो हार्दिक की वापसी आईपीएल 2027 से पहले नहीं हो सकती यानी दोबारा मैच फिट होने में अभी उन्हें लंबा समय लगने वाला है.

2026 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से बाहर
हार्दिक पंड्या को अभी तीन सप्ताह बाद जॉगिंग शुरू करने की उम्मीद है. इसके बाद अगले आठ सप्ताह तक उनके रनिंग लोड को धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा. फिलहाल उनकी पूरी तरह मैच फिट होने की कोई निश्चित समयसीमा नहीं दी गई है. हार्दिक पंड्या भारत के लिए आखिरी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में खेले थे, तब न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में 13 गेंद में 18 रन बनाए और चार ओवर में एक विकेट भी लिया था.

भारत की वर्ल्ड कप की तैयारियों का करारा झटका
इस बात में कोई दो राय नहीं कि टीम इंडिया के पास हार्दिक पंड्या के स्तर का कोई दूसरा ऑलराउंडर नहीं है. हार्दिक टीम को बैलेंस देते हैं. यही कारण है कि उनकी गैरमौजूदगी में नीतीश कुमार रेड्डी, सूर्यांश शेडगे सरीखे फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर्स को लगातार मौके दिए जा रहे हैं. अक्टूबर 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में अब जब एक साल से भी कम का समय बचा है तो पंड्या की वापसी की तारीख और अहम हो जाती है.

आईपीएल में मुंबई की कप्तानी भी गंवा सकते हैं हार्दिक पंड्या

क्या आईपीएल 2027 से पहले हो पाएगी हार्दिक की वापसी?
हार्दिक के लिए वापसी की राह इसलिए भी चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि फिटनेस हासिल करने तक घरेलू क्रिकेट के अहम टूर्नामेंट खत्म हो सकते हैं. उनकी मौजूदा रिकवरी टाइमलाइन को देखते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी जैसे प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में खेलना भी मुश्किल ही नजर आता है. भारतीय टीम 21 जनवरी से तीन मार्च तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की बार्डर-गावस्कर सीरीज खेलेगी. पंड्या टेस्ट भी नहीं खेलते, इसके बाद आईपीएल शुरू होगा, ऐसे में अगर सबकुछ ठीक रहा तो वह आईपीएल में ही खेलते नजर आ सकते हैं.



Source link