Last Updated:
Deeg Twin Murder Case: राजस्थान के डीग जिले के बड़ेशरा गांव में हुए 13 वर्षीय दो जुड़वा भाइयों की दर्दनाक हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. बच्चों की मां ही उनकी मुख्य हत्यारी निकली. जांच में सामने आया कि महिला का अवैध संबंध चल रहा था, जिसमें उसके दोनों मासूम बेटे बाधा बन रहे थे. इसके बाद महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर साजिश रची और धारदार हथियार से बच्चों को मार डाला. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
Deeg Double Murder: प्रेमी संग मिलकर मां ने ही कराई जुड़वा बेटों की हत्या
डीग: राजस्थान के डीग जिले के बड़ेशरा गांव में हुए 13 वर्षीय दो जुड़वा भाइयों की दर्दनाक हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. बच्चों की मां ही उनकी मुख्य हत्यारी निकली. जांच में सामने आया कि महिला का अवैध संबंध चल रहा था, जिसमें उसके दोनों मासूम बेटे बाधा बन रहे थे. इसके बाद महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर साजिश रची और धारदार हथियार से बच्चों मार डाला. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
राजस्थान के डीग जिले के बड़ेशरा गांव में दो मासूम जुड़वा भाइयों की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने चंद घंटों के भीतर बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है. जिस मां पर बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, वही अपने दोनों बेटों की कातिल निकली. पुलिस जांच में सामने आया है कि अवैध प्रेम प्रसंग में बाधा बनने के कारण मां ने अपने प्रेमी संग मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.
सुबह मिला था दो जुड़वा भाइयों का शव, मच गई थी सनसनी
बड़ेशरा गांव में 20 अक्टूबर को सुबह जब 13 वर्षीय जुड़वा भाइयों के शव घर से कुछ दूरी पर पड़े मिले, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. बच्चों के शरीर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान थे. शुरुआत में महिला ने रोने-धोने का नाटक करते हुए अज्ञात बदमाशों द्वारा बच्चों की हत्या किए जाने की बात कही और जांच को गुमराह करने की कोशिश की. हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने शुरू किए.
पुलिस की सख्त पूछताछ में टूटा मां का झूठ
घटनास्थल के निरीक्षण और महिला के बयानों में विरोधाभास दिखने पर पुलिस का शक गहरा गया. जब पुलिस ने मां से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पूछताछ में सामने आया कि हत्या घर के भीतर ही धारदार हथियार से की गई थी. वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शवों को घर से करीब 200 मीटर दूर ले जाकर फेंक दिया गया था.
8 साल से पीहर में रह रही थी आरोपी महिला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला पिछले करीब 8 वर्षों से अपने पति से अलग पीहर में रह रही थी. इसी दौरान उसका संपर्क एक व्यक्ति से हुआ और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. जैसे-जैसे दोनों बच्चे बड़े हो रहे थे, वे अपनी मां के इस अवैध संबंध और गतिविधियों को समझने लगे थे और इसका विरोध करने लगे थे.
प्रेमी के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश
जब दोनों मासूम बेटे मां के प्रेम प्रसंग के बीच रोड़ा बनने लगे, तो महिला ने उन्हें रास्ते से हटाने का मन बना लिया. महिला ने अपने प्रेमी को इस साजिश में शामिल किया. तय योजना के मुताबिक दोनों ने मिलकर आधी रात को सोते हुए दोनों भाइयों पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी और शवों को बाहर फेंक दिया.
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार और अन्य महत्वपूर्ण सबूत भी बरामद कर लिए गए हैं. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.