Last Updated:
यूपी चुनाव 2027 के ऐलान से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के ताबड़तोड़ प्रचार के बाद अब अखिलेश यादव भी एक्शन मोड में आ गए हैं. रविवार को लखनऊ में राज्य कार्यकारिणी की बैठक के बाद अखिलेश ने हर सीट पर सपा का वोट बैंक 27,000 बढ़ाने और बीजेपी के खिलाफ घर-घर जाकर चौपाल लगाने का बड़ा ऐलान किया है.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का 27000 हजार वोट बढ़ाने वाला फ़ॉर्मूला.
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक बिसात बिछने लगी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ताबड़तोड़ दौरों, आक्रामक भाषणों और धुआंधार प्रचार अभियान के बाद अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी सीधे मैदान में उतर आए हैं. लखनऊ में सपा राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों और प्रमुख पदाधिकारियों के साथ हुई एक उच्च स्तरीय रणनीतिक बैठक के बाद अखिलेश यादव ने बीजेपी को शिकस्त देने के लिए ’27 हजार का नया फॉर्मूला’ जारी कर दिया है. अखिलेश यादव ने बैठक के बाद साफ किया कि 2027 के चुनावी समर में सपा का कार्यकर्ता सिर्फ रैलियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि घर-घर दस्तक देगा.
बैठक के पाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘आज हमने सभी राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की है. हमने सर्वसम्मति से यह फैसला किया है कि प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के वोट शेयर में 27,000 वोटों का इजाफा किया जाएगा, या दूसरे शब्दों में कहें तो हर सीट पर बीजेपी का वोट शेयर 27,000 कम किया जाएगा. हमारे कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाएंगे, उनके साथ बैठेंगे, उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उनके साथ हुई घटनाओं को समझकर उन्हें न्याय दिलाएंगे.’
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav says, “Today, we had a meeting with all the state executive members and office-bearers. We have collectively decided to increase the Samajwadi Party’s vote share by 27,000 votes in each of the 27 Assembly… pic.twitter.com/dlQUTXs1z4