मध्य प्रदेश सरकार का नया शाही जेट पहुंचा भोपाल, कीमत 250 करोड़, खासियत भी जान लें


Last Updated:

Bhopal News: बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 जेट ने कनाडा के टोरंटो से उड़ान भरी थी. प्लेन जापान और बैंकॉक होते हुए सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचा था. वहां से इसे भोपाल लाया गया. यह एक बार ईंधन भरने पर करीब 6297 किमी तक उड़ान भरने में सक्षम है. इसकी अधिकतम रफ्तार 882 किलोमीटर प्रति घंटा है.

Top Deals Inside

आ गया MP सरकार का शाही जेट, कीमत 250 करोड़, भोपाल पहुंचते इतने हो गए दामZoom

MP के मुख्यमंत्री और VIP अब बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 से उड़ान भरेंगे.

रिपोर्ट- शिवकांत आचार्य, भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार का नया शाही जेट राजधानी भोपाल पहुंच चुका है. करीब 250 करोड़ रुपये की लागत वाला अत्याधुनिक विमान मंगलवार को स्टेट हैंगर पहुंचा. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और वीआईपी अब बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 से उड़ान भरेंगे. जुलाई 2024 में विमान खरीद को मंजूरी मिली थी. फिलहाल उड़ान के लिए 45 दिन का इंतजार करना होगा. DGCA की मंजूरी, पंजीयन और जेट की तकनीकी जांच की प्रक्रिया बाकी है. प्लेन में 9 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है. इसका सफर बेहद आरामदायक होगा.

बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 जेट ने कनाडा के टोरंटो से उड़ान भरी थी. प्लेन जापान और बैंकॉक होते हुए सोमवार को दिल्ली पहुंचा था. वहां से इसे भोपाल लाया गया. यह करीब 6297 किलोमीटर तक उड़ान भरने में सक्षम है. इसकी अधिकतम रफ्तार 882 किमी प्रति घंटा है, यानी अधिकतम गति पर भोपाल से दिल्ली पहुंचने में इस जेट को लगभग 40 मिनट लगेंगे.

एक-तिहाई रह जाएगा चार्टर्ड विमानों का खर्च
राज्य सरकार का दावा है कि इस विमान के इस्तेमाल में आने के बाद चार्टर्ड विमानों पर होने वाला मासिक खर्च एक-तिहाई रह जाएगा. राज्य सरकार पांच साल बाद अपने विमान से उड़ान भरेगी. सरकार को अब केवल विमान से जुड़ी मंजूरियों का इंतजार है.

कुल लागत करीब 350 करोड़ रुपये
दो इंजन वाले बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 जेट की मूल कीमत 250 करोड़ रुपये है लेकिन बीमा, टैक्स और इंटीरियर समेत खर्च के बाद कुल लागत करीब 350 करोड़ रुपये हो गई है. यह प्लेन 35000 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है. इसका केबिन आवाज से कंट्रोल होने वाला है. निर्माता कंपनी कॉन्ट्रैक्ट के तहत एक साल तक पायलट उपलब्ध कराएगी. इस दौरान एमपी सरकार के दोनों पायलट सहायक की भूमिका में रहेंगे.



Source link