Rise and Fall 2 Contestants Net Worth : आलीशान जिंदगी जीते हैं ‘राइज एंड फॉल’ के 6 पॉपुलर कंटेस्टेंट, गौतम गुलाटी-स्वरा भास्कर में से कौन ज्यादा अमीर?

Rise and Fall 2 Contestants Net Worth : आलीशान जिंदगी जीते हैं ‘राइज एंड फॉल’ के 6 पॉपुलर कंटेस्टेंट, गौतम गुलाटी-स्वरा भास्कर में से कौन ज्यादा अमीर?


Last Updated:

Rise and Fall 2 Contestants Net Worth : ‘राइज एंड फॉल 2’ में कंटेस्टेंट के बीच केमिस्ट्री लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रही है. शो में मतभेद, दोस्ती और आपसी मनमुटाव के कई चेहरे देखने को मिल रहे हैं. लोगों को वीरेंद्र सहवाग की होस्टिंग भी भा रही है. इसके कंटेस्टेंट्स दर्शकों के साथ कनेक्शन बनाने में सफल रहे हैं. लोग भी अब उनकी निजी जिंदगी में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. वे उनकी नेटवर्थ को लेकर उत्सुकता जा रहे हैं. आइए, आपको शो के 6 अहम कंटेस्टेंट्स की नेटवर्थ के बारे में बताएं.

Top Deals Inside

नई दिल्ली: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. शो में सिनेमा, राजनीति और सोशल मीडिया की दुनिया के स्टार्स ने हिस्सा लिया है. वीरेंद्र सहवाग की होस्टिंग में शो को नया कलेवर मिला है. शो में प्रियंका चाहर चौधरी, गौतम गुलाटी, करण पटेल सहित तमाम सितारे एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. लोग अपने पसंदिदा कंटेस्टेंट के बारे में जानने को काफी उत्सकु हैं. आइए, शो में मौजूद सितारों की नटवर्थ के बारे में जानें. (फोटो साभार: Instagram@reallyswara@welcometogauthamcity)

करण पटेल टीवी जगत के पॉपुलर सितारों में से एक हैं. उन्हें ‘ये है मोहब्बतें’ सीरियल में रमन भल्ला के किरदार से लोकप्रियता मिली. इसके अलावा, वे कई अन्य टीवी शोज और रियलिटी प्रोग्राम्स में भी नजर आए हैं. वे लंबे समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. करण पटेल की नेटवर्थ करीब 45 से 50 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है. (फोटो साभार: Instagram@karan9198)

टेलीविजन शो ‘उड़ारियां’ से पॉपुलर हुई प्रियंका चाहर चौधरी’बिग बॉस 16′ की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक रहीं. रियलिटी शो में आने से उनकी लोकप्रियता और बढ़ी. उन्होंने टेलीविजन में काम करना जारी रखा. टीटाइम्स ने ‘द फ्री प्रेस जर्नल’ की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि प्रियंका की नेटवर्थ 20 करोड़ रुपये से 25 करोड़ रुपये के बीच है. (फोटो साभार: Instagram@priyankachaharchoudhary)

Add News18 as
Preferred Source on Google

काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा का मशहूर चेहरा हैं. ईटाइम्स ने ‘प्रभात खबर’ की रिपोर्ट के हवाले से बताया, काजल की नेटवर्थ 16 करोड़ रुपये से ज्यादा है. एक्ट्रेस फिल्मों, म्यूजिक वीडियोज और विज्ञापनों के जरिये कमाई करती हैं. (फोटो साभार: Instagram@kajalraghwani)

‘तनु वेड्स मनु’ फेम स्वरा भास्कर ने ‘रांझणा’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी फिल्मों में भी यादगार रोल निभाए हैं. वे शो का हिस्सा हैं, जिसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन लोगों को हैरान कर रहा है. स्वरा भास्कर की नेटवर्थ लगभग 41 करोड़ रुपये है. (फोटो साभार: Instagram@reallyswara)

स्वरा भास्कर की कमाई एक्टिंग प्रोजेक्ट्स, स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट्स, एंडोर्समेंट और अन्य पब्लिक अपीयरेंस से हुई है. हालांकि, एक्ट्रेस ने अपनी नेटवर्थ की पुष्टि नहीं की है. (फोटो साभार: Instagram@reallyswara)

शहजाद पूनावाला राजनीति की चर्चित शख्सियत हैं. लोग उन्हें पॉलिटिकल कमेंटेटर के तौर पर जानते हैं. मीडिया में उनकी मौजूदगी से पहचान बनी. फिलहाल, वे ‘राइज एंड फॉल 2’ में दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. शहजाद की नेटवर्थ लगभग 65 करोड़ रुपये आंकी गई है. (फोटो साभार: Instagram@shehzadpoonawalla)

गौतम गुलाटी ‘बिग बॉस 8’ जीतने के बाद पॉपुलर हुए थे. उन्होंने रियलिटी शो से पहले और बाद में कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया था. साथ ही, उन्होंने एंटरटेनमेंट जगत के अन्य ऑफर भी आजमाए थे. ‘बिग बॉस’ के बाद उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी लोकप्रियता मिली. तमाम ऑनलाइन सेलिब्रिटी-प्रोफाइल वेबसाइटों के अनुसार, गौतम की नेटवर्थ करीब 50 करोड़ रुपये है. (फोटो साभार: Instagram@welcometogauthamcity)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link