Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 21 October 2026: आज बुधवार व्रत और गणेश पूजा है. आज के दिन रवि योग है, वहीं आज से पंचक का प्रारंभ हो रहा है, जो पूरे दिन रहेगा. जबकि भद्रा आज की तिथि में लग रही है. इस भद्रा का वास धरती पर है. पंचांग अनुसार, आज आश्विन शुक्ल दशमी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, गर करण, गण्ड योग, उत्तर का दिशाशूल और मकर राशि में चंद्रमा है. आज कोई अभिजीत मुहूर्त नहीं है. आज बुधवार को शुरू होने वाला पंचक हानिकारक नहीं होता है. पंचक 5 दिनों तक चलता है.
बुधवार व्रत में विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा करते हैं. आज आप लाभ- उन्नति मुहूर्त 06:25 ए एम से 07:50 ए एम और अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त 07:50 ए एम से 09:15 ए एम के बीच गणेश जी की स्थापना करें. फिर अक्षत्, दूर्वा, चंदन, सिंदूर, धूप, दीप, फूल, माला आदि से पूजा करें. उनको मोदक और लड्डू का भोग लगाएं. बुधवार व्रत कथा सुनें और गणेश जी की आरती करें. उनकी कृपा से आपके काम सफल होंगे. कुंडली में बुध दोष है तो आप आज पूजा के बाद हरे रंंग के कपड़े, हरा चारा, हरे फल, कांसे के बर्तन आदि का दान करें. पंचांग से जानें दिनभर के मुहूर्त और अशुभ समय.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 21 अक्टूबर 2026
आज की तिथि- दशमी – 02:11 पी एम तक, उसके बाद एकादशी
आज का नक्षत्र- धनिष्ठा – 07:47 पी एम तक, फिर शतभिषा
आज का करण- गर – 02:11 पी एम तक, वणिज – 02:35 ए एम, अक्टूबर 22 तक
आज का योग- गण्ड – 12:33 ए एम, अक्टूबर 22 तक, फिर वृद्धि
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- बुधवार
चंद्र राशि- मकर – 07:00 ए एम तक, उसके बाद कुंभ
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 06:25 बजे
सूर्यास्त: शाम 05:46 बजे
चंद्रोदय: 02:55 पी एम
चंद्रास्त: 02:19 ए एम, अक्टूबर 22
आज के मुहूर्त और शुभ योग
ब्रह्म मुहूर्त: 04:44 ए एम से 05:35 ए एम
रवि योग: 06:25 ए एम से 07:47 पी एम
अमृत काल: 08:38 ए एम से 10:21 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
विजय मुहूर्त: 01:59 पी एम से 02:44 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:40 पी एम से 12:31 ए एम, अक्टूबर 22
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 06:25 ए एम से 07:50 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:50 ए एम से 09:15 ए एम
शुभ-उत्तम: 10:40 ए एम से 12:06 पी एम
चर-सामान्य: 02:56 पी एम से 04:21 पी एम
लाभ-उन्नति: 04:21 पी एम से 05:46 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 07:21 पी एम से 08:56 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:56 पी एम से 10:31 पी एम
चर-सामान्य: 10:31 पी एम से 12:06 ए एम, अक्टूबर 22
लाभ-उन्नति: 03:16 ए एम से 04:51 ए एम, अक्टूबर 22
आज के अशुभ समय
पंचक- 07:00 ए एम से 06:26 ए एम, अक्टूबर 22
यमगण्ड- 07:50 ए एम से 09:15 ए एम
गुलिक काल- 10:40 ए एम से 12:06 पी एम
दुर्मुहूर्त- 11:43 ए एम से 12:28 पी एम
राहुकाल- 12:06 पी एम से 01:31 पी एम
भद्रा- 02:35 ए एम, अक्टूबर 22 से 06:26 ए एम, अक्टूबर 22
भद्रा का वास- धरती पर
दिशाशूल- उत्तर
शिववास
सभा में – 02:11 पी एम तक, उसके बाद क्रीड़ा में.