‘वे विनम्र इंसान हैं’, प्रिंस विलियम ने करण जौहर को बताया अपना ‘आइकन’, ‘कभी खुशी कभी गम’ देखने की जताई इच्छा

‘वे विनम्र इंसान हैं’, प्रिंस विलियम ने करण जौहर को बताया अपना ‘आइकन’, ‘कभी खुशी कभी गम’ देखने की जताई इच्छा


Last Updated:

करण जौहर ने लंदन में ब्रिटिश राजकुमार प्रिंस विलियम से खास मुलाकात की. प्रिंस विलियम ने एक इंटरव्यू में करण जौहर को अपना ‘आइकन’ बताया और उनकी जमकर तारीफ की. करण जौहर ने प्रिंस विलियम की पहल ‘अर्थशॉट प्राइज’ को भारत में बढ़ाने में मदद की, जो पर्यावरण की बेहतरी के लिए काम करता है. उन्होंने बातचीत के दौरान करण जौहर की फिल्म देखने की भी बात की.

ख़बरें फटाफट

Zoom

करण जौहर से प्रिंस विलियम ने मुलाकात की. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: करण जौहर ने कई यादगार फिल्में हिंदी सिनेमा को दी हैं, जिनका जिक्र वक्त- बेवक्त होता रहता है. अब डायरेक्टर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ को देखने में ब्रिटिश रॉयल फैमिली के अहम सदस्य ने इच्छा जताई है. दरअसल, प्रिंस विलियम ने हाल में लंदन में फिल्ममेकर करण जौहर से मुलाकात की और उन्हें अपना ‘आइकन’ बताया. उन्हें साल 2001 की बॉलीवुड फैमिली ड्रामा ‘कभी खुशी कभी गम’ देखने का भी सुझाव मिला, जिसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन और काजोल समेत कई पॉपुलर एक्टर हैं.

करण जौहर ने प्रिंस विलियम से चर्चा के दौरान उनकी पहल ‘अर्थशॉट प्राइज’ को भारत में बढ़ाने की भी बात की, जिसके बाद प्रिंस ने उनका आभार जताया. बीबीसी एशियन नेटवर्क के एक पत्रकार ने विलियम से पूछा कि क्या उन्होंने करण की कोई फिल्म देखी है, तो उन्होंने करण जौहर की तारीफ की और इस पहल में उनके योगदान को सराहा. इसके बाद चर्चा फिल्मों की ओर मुड़ गई. उन्होंने कहा, ‘बहुत बढ़िया. वे सच में एक ‘आइकन’ हैं. उन्होंने भारत में ‘अर्थशॉट प्राइज’ को शुरू करने में बहुत मदद की है. हम इसे पूरी तरह से एक ‘इंडियन अर्थशॉट प्राइज’ बनाना चाहते हैं. यह अब तक का हमारा सबसे बड़ा प्रयास है.’ प्रिंस विलियम ने करण जौहर के काम की तारीफ करते हुए उन्हें ‘विनम्र’ बताया. इसके बाद, चर्चा फिल्म निर्माता के काम पर हुई. जहां पत्रकार ने बताया कि कैसे उनकी लोकप्रिय फिल्में भारत के बाहर भी दर्शकों तक पहुंची हैं. प्रिंस ने बताया कि उन्होंने अभी तक करण की कोई फिल्म नहीं देखी है, लेकिन वे इसे देखने के लिए तैयार हैं.

करण जौहर की और फिल्में देखने की जताई इच्छा
प्रिंस ने आगे कहा, ‘नहीं, वे बहुत विनम्र हैं. लेकिन मुझे यकीन है कि जैसे-जैसे समय बीतेगा, वे मुझे अपनी कुछ और फिल्में भी दिखाएंगे.’ इसके बाद, पत्रकार ने उन्हें ‘कभी खुशी कभी गम’ देखने का सुझाव दिया. करण जौहर की इस फैमिली ड्रामा फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर खान अहम भूमिकाओं में हैं. पत्रकार ने प्रिंस से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा, ‘वैसे भी हम सब इसे के3जी ही कहते हैं. अगर आप करण से दोबारा मिलें, तो उनसे कहिएगा कि मैं आपकी फिल्म के3जी देखने जा रहा हूं. उन्हें बहुत अच्छा लगेगा.’ प्रिंस विलियम ने इस सुझाव को पॉजिटिव रूप से लिया और जवाब दिया, ‘ठीक है समझ गया. जब मैं उनसे मिलूंगा, तो इसका जिक्र जरूर करूंगा.’ ‘अर्थशॉट प्राइज समिट’ में तमाम बिजनेस लीडर्स, इनोवेटर्स, इनवेस्टर एक साथ आएंगे. इसका मकसद बेहतरीन ‘ग्रीन प्रोजेक्ट्स’ को आगे बढ़ने में मदद करना है. यह समिट 17 नवंबर 2026 को होगा, जिसमें 15 फाइनलिस्ट को सम्मानित किया जाएगा.



Source link