Last Updated:
बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दशहरे के खास मौके पर फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है. कपल ने अपनी दूसरी बेटी का नाम ‘देवी पादुकोण सिंह’ रखा है. दोनों ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी-सी फैमिली फोटो शेयर करते हुए बेटी के नाम का खुलासा किया. इस पोस्ट में उनके परिवार की खुशी और नन्ही परी के लिए प्यार साफ झलक रहा है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दशहरे के खास मौके पर अपनी दूसरी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है. कपल ने अपनी नन्ही परी का नाम ‘देवी पादुकोण सिंह’ रखा है. इस खुशखबरी को दोनों ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी-सी फैमिली फोटो के साथ शेयर किया. पोस्ट सामने आते ही फैंस ने इस पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया है.
दीपिका और रणवीर ने अपनी पोस्ट में बेटी का नाम बताते हुए लिखा, ‘प्यार और खुशियों से भरपूर… देवी पादुकोण सिंह.’ कपल के इस छोटे से मैसेज में अपनी नन्ही बेटी के लिए ढेर सारा प्यार नजर आया. दशहरे के मौके पर इस खुशखबरी को शेयर करना भी इसे खास बना गया.
फैमिली फोटो ने खींचा ध्यान
कपल की शेयर की गई फोटो में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, उनकी बड़ी बेटी दुआ और छोटी बेटी देवी नजर आ रही हैं. इस फोटो के जरिए दोनों ने अपने परिवार की खुशी फैंस के साथ बांटी. घर में नन्ही सदस्य के आने से परिवार की खुशियां और बढ़ गई हैं.दीपिका और रणवीर की इस पोस्ट को देखकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं. कपल की जिंदगी के इस खास पल ने उनके चाहने वालों के बीच खुशी का माहौल बना दिया है.
फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज
(फोटो साभार. instagram@deepikapadukone)
दशहरे पर बेटी का नाम बताना क्यों है खास?
दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. इस त्योहार का संबंध मां दुर्गा की शक्ति और उनके विभिन्न स्वरूपों से भी जुड़ा है. ऐसे में बेटी का नाम ‘देवी’ रखना इस ऐनाउंसमेंट को एक खास इममोशनल और सांस्कृतिक अहम देता है.भारतीय परंपरा में देवी शब्द शक्ति, सम्मान और दिव्यता का प्रतीक माना जाता है. यही वजह है कि इस नाम को लेकर लोगों के मन में खास जुड़ाव हो सकता है.दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के परिवार में पहले से उनकी बड़ी बेटी दुआ है. अब दूसरी बेटी देवी के नाम की घोषणा के साथ कपल ने अपनी खुशियों को प्रशंसकों के साथ साझा किया है. दोनों के लिए यह पल बेहद खास है.
बता दें कि फिल्मों में अपनी जबरदस्त एक्टिंग और अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले दीपिका और रणवीर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. इस बार उनकी बेटी के नाम की इस वायरल पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींचा है. दशहरे के मौके पर शेयर की गई इस पोस्ट ने उनके परिवार की खुशी को और भी यादगार बना दिया है.