Last Updated:
अजमेर के भिनाय इलाके में बांदनवाड़ा टोल प्लाजा पर स्कार्पियो सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की. अज्ञात हमलावरों ने सीधे टोल इंचार्ज की खिड़की को निशाना बनाकर गोलियां बरसाईं. गनीमत यह रही कि इस गोलियों की बौछार में कोई हताहत नहीं हुआ और बड़ी जनहानि टल गई. वारदात के बाद हमलावर अपनी स्कार्पियो गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए.
अजमेर. राजस्थान के अजमेर में भिनाय में बांदनवाड़ा टोल प्लाजा पर अंधाधुंर गोलीबारी की घटना सामने आई है. स्कॉर्पियो में सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने टोल इंचार्ज की खिड़की पर गोलियां चला दीं. अचानक हुई फायरिंग से टोल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. राहत की बात यह रही कि इस वारदात में किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है.
फायरिंग करने के बाद हमलावर मौके पर अपनी स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही सरवाड़, केकड़ी और भिनाय थाना पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
वहीं, एक युवक को हिरासत में लिए जाने की भी जानकारी सामने आई है. हालांकि, हिरासत में लिए गए युवक की भूमिका को लेकर पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.
हमलावरों की तलाश जारी
फायरिंग की गंभीर घटना को देखते हुए अजमेर एसपी हर्षवर्धन अगरवाला भी मौके पर पहुंचे. पुलिस अब हमलावरों की तलाश में जुटी है. साथ ही फायरिंग के पीछे की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.